[Hindi] महाराष्ट्र का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (31 अगस्त से 6 सितंबर, 2020), और फसल सलाह

September 14, 2020 2:40 PM|

आइए जानते हैं 14 से 20 सितंबर के बीच कैसा रहेगा मौसम।

महाराष्ट्र के लिए वर्ष 2020 का मॉनसून सीज़न अब तक काफी अच्छा रहा है। कोकण व गोवा में सामान्य से 24% अधिक, मध्य महाराष्ट्र में सामान्य से 30% अधिक तथा मराठवाड़ा में सामान्य से 17% अधिक वर्षा हुई है। विदर्भ एक मात्र ऐसा क्षेत्र है जहां पर सामान्य से 12% कम वर्षा हुई है। विदर्भ में सूखे की मार सबसे अधिक अकोला, अमरावती तथा यवतमाल पर पड़ी है।

इस बीच इस सप्ताह महाराष्ट्र के कई इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी पर बना है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ेगा तथा महाराष्ट्र का रुख करेगा। इसके प्रभाव से 15 और 16 सितंबर को विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। 17 से 19 सितंबर के बीच मराठवाड़ा तथा मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों सहित कोकण गोवा में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 15 से 17 सितंबर के बीच मुंबई तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा संभव है।

इस बारिश से विदर्भ में जो कमी रह गई है उसकी कुछ हद तक भरपाई हो सकती है।

महाराष्ट्र के किसानों के लिए फसल सलाह:

कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र के किसानों को सुझाव है कि धान की अगेती फसल में 7 से 10 सेमी और देर से बोई गई फसल में 5 सेमी पानी लगाकर रखें। धान की फसल में अगर अंगमारी, झुलसा रोग या भूरे धब्बे दिखाई दें तो कार्बेण्डाजिम 50% डबल्यूपी 10 ग्राम प्रति 10 लिटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।

कद्दू वर्गीय सब्जियों में इस समय डाउनी मिलड्यू रोग का संक्रमण हो सकता है। इसके नियंत्रण हेतु डाइथेन एम 45 ढाई ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।

विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों में इस समय कपास की फसल में फूल निकल रहे हैं और कुछ हिस्सों में बॉल विकसित हो रहे हैं। अन्य फसलें भी विकास की अवस्था में हैं। किसानों को सलाह है कि फसलों पर नज़र बनाए रखें। साथ ही उड़द और मूंग की कटाई और मड़ाई का काम पूरा करें।

हाइब्रिड कपास में अगर एफिड, जेसिड, सफ़ेद मक्खी या थ्रिप्स का प्रकोप हो तो मेटाराइज़ियम एनिसोप्लीन 5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से डालें।

गन्ने की फसल में ज़ंग रोग अगर दिखे तो मैंकोजेब 3% 3 ग्राम प्रति लिटर पानी की दर से डालें। टमाटर की फसल में सफ़ेद मक्खी के नियंत्रण के लिए डाइमेथोएट 30% 1 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से दें।

मक्के की फसल में फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण के लिए 8 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ की दर से लगाएँ। साथ ही इमामेक्टिन बेन्ज़ोएट 0.4 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से डालें।  

Image Credit:Jagran Josh

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: