[Hindi] मध्य प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (29 मई-4 जून 2020), फसल सलाह

May 29, 2020 4:53 PM|

आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा 29 मई से 4 जून के बीच मौसम। और क्या है मध्य प्रदेश के किसानों के लिए हमारे पास खेती से जुड़ी सलाह।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप जारी था परंतु अब वर्षा की गतिविधियां शुरू होने के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है तथा लू का प्रकोप भी कम होने लगा है। मध्य प्रदेश के उत्तरी तथा उत्तर पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थी।

अगले 2 दिनों तक मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है परंतु 31 मई से बारिश बढ़ेगी तथा 1 जून से 4 जून के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में विशेषकर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी जिलों में तेज बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी और लू का प्रकोप लगभग समाप्त हो जाएगा।

जून के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश जारी रहने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

01 से 04 जून के बीच वर्षा के अनुमान को देखते हुए किसानों को सलाह है कि छिड़काव, सिंचाई और बुआई के काम अभी रोक दें। वर्तमान में राजस्थान की ओर से मध्य प्रदेश के नजदीकी ज़िलो में आता हुआ टिड्डी-कीट का दल किसी भी जगह, किसी भी समय, किसी भी फसल पर हमले कर उन्हें छत कर सकता है।

इसलिए सामूहिक रूप से फसलों की निरंतर निगरानी करते रहें। लाखों-करोड़ों की संख्या वाले टिड्डी दल के आसमान से नीचे की तरफ आते हुए दिखते ही प्रभावित क्षेत्र के किसान सामूहिक से परंपरागत ध्वनि विस्तारक यानि वाद्य यंत्रों को बजकर, कनस्तर पीट कर, या ट्रैक्टर का सायलेंसर निकाल कर तेज़ ध्वनि करके आगे भगा सकते हैं।

अगर फिर भी किसी फसल पर टिड्डी दल का हमला हो जाए तो 500 मि.ली. क्लोरपाइरीफॉस 50% ई.सी. या 1850 मि.ली. मेलाथिऑन 50% ई.सी. प्रति हेक्टर पावर स्प्रेयर से छिड़काव करें।

मौसम साफ हो जाने पर खरीफ बुआई के लिए संग्रहित बीज को निकाल कर धूप में भली प्रकार से सुखाएँ और लगभग 100 दानों के 2-3 सेंपल की उपलब्ध स्थानीय विधि से अंकुरण क्षमता का पता लगा लें।

उपलब्ध सिंचाई जल एवं फसल चक्र की योजनानुसार रोपा वाले धान की नर्सरी तैयार करने हेतु एक से अधिक उपयुक्त किस्मों का चुनाव करें।

समय से रोपाई हेतु मध्यम व देर से पकने वाली पूसा बासमती-6, पूसा बासमती-1509, पूसा सुगंधा-5, पूसा सुगंधा-3, जे.आर.एच-19, जे.आर.एच-8 तथा एन.डी.आर-8002 जैसी किस्में चुनें।

कम अवधि वाली जे.आर.एच-15, जे.आर.एच-4, जे.आर-504, जे.आर-503, जे.आर-201 जैसी किस्मों का चयन कर सकते हैं।

Image credit:Freepressjournal

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: