[Hindi] मध्य प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (17-23 जुलाई, 2020), फसल सलाह

July 17, 2020 3:08 PM|

आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा 17 से 23 जुलाई जून के बीच मौसम। और क्या है मध्य प्रदेश के किसानों के लिए हमारे पास खेती से जुड़ी सलाह।

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब तक मॉनसून का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ज़्यादातर जगहों पर सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 20% अधिक जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 9% पर अधिक वर्षा हुई है।

17 जून को भी मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। 18 जुलाई से लगभग पूरे सप्ताह मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर अच्छी वर्षा भी उस दौरान संभव है। वर्षा की गतिविधियां ग्वालियर तथा उसके आसपास के जिलों समेत उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश में ज़्यादा हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अब तक अच्छी वर्षा हो रही थी। इस सप्ताह धार, इंदौर, रतलाम खंडवा तथा खरगोन समेत दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है।

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

असामान्य बारिश या अन्य कारणों से अगर आपकी फसल खराब हो गई है या बिजाई नहीं हो पाई हो तो उन खेतों में साफ मौसम होने पर उचित नमी में कम अवधि वाली लोबिया (एवं चारे की फसलें लगाई जा सकती है।

लोबिया की अच्छी किस्में हैं: दाने एवं सब्जी के लिए

आर.सी 101, पूसा सुकोमल, पूसा कोमल, पूसा ऋतु-राज, अर्का समृद्धि, अर्का गरिमा, पूसा बासमती

चारे के लिए: बुंदेल लोबिया-1 और देशी किस्में लगा सकते हैं।

लोबिया के अलावा हरे चारे के लिए मक्का की जवाहर मक्का 1006, गंगा-11, गंगा-7, अफ्रीकन टॉल तथा बाजरा देशी व नेपियर हाइब्रिड बाजरा और ग्वार की एच.एफ़.जी-258 एवं देशी किस्में लगाई जा सकती है।

मक्के की फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु 15-20 दिन की अवस्था पर निराई-गुड़ाई करें या साफ होने पर शाक-नाशी टेम्बोट्रीयान 34% एस.सी. 300 मि.ली. प्रति हेक्टर की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें।

संभावित मौसम में सोयाबीन की फसल में पत्ती खाने वाली इल्ली जैसे कीटों का प्रकोप हो सकता है। इल्लियों के नियंत्रण हेतु अनुकूल मौसम में वाइरस आधारित जैविक कीट-नाशक एस.एल.एन.पी.वी. 250 एल.ई. छिड़काव किया जा सकता है। कीटों का प्रकोप अधिक होने पर मौसम साफ होते ही क्लोरेंटरानिलिप्रोल 18.5% एस.सी. 150 मि.ली. प्रति हेक्टर 500 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।

Image credit:The Hindu Business Line

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: