
आइए जानते हैं कैसा रहेगा हरियाणा में 21से27अक्टूबर के बीच एक सप्ताह के दौरान मौसम का हाल।
हरियाणा में मॉनसून की विदाई से लेकर अब तक मौसम शुष्क बना हुआ है। 1 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच हरियाणा में आमतौर पर8.5मिमी बारिश होती है लेकिन इस साल की इस अवधि में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है जिससे बारिश में 100% की कमी है।
इस समय हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ऊपर बने हुए हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है। सुबह और रात के समय अब ठंड बढ़ने लगी है कई स्थानों पर सुबह के समय धुंध तथा कुहासा भी छाने लगा है।
इस सप्ताह हरियाणा के लगभग सभी भागों में शुष्क मौसम की ही संभावना है। हालांकि 26 अक्टूबर के आसपास हरियाणा के कुछ भागों में बादल छा सकते हैं। बूँदाबाँदी भी कहीं-कहीं हो सकती है।
अक्टूबर के आखिर से उत्तर भारत में प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं जिससे पहाड़ों प्बरिश और बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसी दौरान हरियाणा में भी बारिश की संभावना बनती है। अभी अगले 1 सप्ताह तक कोई भी सशक्त पश्चिमी विक्षोभ दिखाई नहीं दे रहा इसलिए हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं है।
हरियाणा के किसानों के लिए इस हफ्ते की एड्वाइज़री
सरसों, तोरिया और राया फसलों में धोलिया या आरामक्खी का प्रकोप हो सकता है। इससे बचाव के लिए 200 मिली मेलाथियान 50 ई सी 200 लीटर पानी में प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।
इन्हीं फसलों में बालों वाली सुंडी की रोकथाम के लिए 250 मिली मोनोक्रोटोफास 36 एस एल 200-250 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते हैं।
गेहूं की बुआई शुरू होने वाली है। गेहूं में बीज और मृदाजनित रोगों से बचाव के लिए बुआई से पहले बीज को 2 ग्राम वीटावेक्स या बाविस्टिन प्रति किग्रा. की दर से उपचारित करें। बीज जनित करनाल बंट से बचाव हेतु बिजाई से पूर्व बीज को 2 ग्राम थाइरम प्रति किग्रा. की दर से सूखा उपचार करे।
Image credit:Yuva Haryana
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweathercomअवश्य लिखें।