[Hindi] हरियाणा का साप्ताहिक (10 से 16 जून, 2020) मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह

June 10, 2020 1:52 PM|

आइए जानते हैं कैसा रहेगा हरियाणा में 10 से 16 जून के बीच एक सप्ताह के दौरान मौसम का हाल।

हरियाणा के ज़्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मौसम अधिकांश भागों में शुष्क बना हुआ था जिसके चलते बीते दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस सप्ताह भी राज्य के मौसम में बहुत अधिक बदलाव दिखाई नहीं देगा। ज़्यादातर जगहों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। हालांकि 11 या 12 जून को हरियाणा में कहीं-कहीं छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं परंतु तापमान में गिरावट होने की संभावना काफी कम है।

13 जून से सप्ताह के अंत तक समूचे हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कुछ और वृद्धि हो सकती है। किसके कारण दिन काफी गर्म रहेगा। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुँच जाएगा। उसी दौरान कुछ इलाकों में लू का प्रकोप भी शुरू हो सकता है। फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, हिसार जैसे दक्षिणी जिलों में लू जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

हरियाणा के किसानों के लिए इस हफ्ते की एड्वाइज़री

मुख्यतः मौसम गर्म और शुष्क को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि खरीफ फसलों की बुवाई का काम जारी रखें। धान की नर्सरी में पर्याप्त नमी बनाए रखें। बैसाखी मूंग की फसल में यदि 70-80 प्रतिशत फलियाँ पक चुकी हो तो फसल की कटाई कर लें ताकि सावनी फसलों के लिए खेत की तैयारी की जा सके।

आर्द्रता बढ्ने के कारण गर्मियों में उगाई जाने वाली फसलों में हरा तेला, सफ़ेद मक्खी और छोटी-छोटी सूंड़िओ का प्रकोप हो सकता है, इसकी रोकथाम के लिए 400 मि.ली. मेलाथियान 50 ई.सी. या 250 मि.ली. डाईमेथोएट 30 ईसी को 250 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें।

गन्ने की फसल में भी आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें व खरपतवारों को निकाल दें। कपास की फसल में पहली सिंचाई सामान्यतः बुवाई के 45-50 दिन बाद दी जाती है, पहली सिंचाई देने से पहले गुड़ाई अवश्य करें, इससे खर-पतवार और घास-फूस नष्ट हो जाते हैं साथ ही नमी भी अधिक समय तक बनी रहती है।

Image credit:Business Line

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: