[Hindi] हरियाणा का साप्ताहिक (29 जुलाई से 4 अगस्त, 2020) मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह

July 29, 2020 11:31 AM|

आइए जानते हैं कैसा रहेगा हरियाणा में29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच एक सप्ताह के दौरान मौसम का हाल।

हरियाणा में अब तक सामान्य बारिश हुई है। 1 जून से 28 जुलाई के बीच हरियाणा में कुल 191.9 मिलीमीटर वर्षा है जो सामान्य से 1% अधिक है। इस दौरान सामान्य वर्षा 189.4 मिमी है। पिछले सप्ताह हरियाणा में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। हालांकि छिटपुट वर्षा की गतिविधियां दक्षिणी जिलों में हुई थीं।

इस समय मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई में बनी हुई है। आज शाम से यह रेखा दक्षिण की तरफ आएगी जिससे दोपहर बाद हरियाणा के उत्तरी तथा मध्य जिलों में वर्षा की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कल यानि 30 जुलाई से हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। यह वर्षा की गतिविधियां सप्ताह के अंत तक जारी रह सकती हैं। 29 जुलाई की रात से 31 जुलाई तक तेज वर्षा होने की संभावना है। उसके उपरांत वर्षा में कमी आ सकती है, परंतु हल्की से मध्यम वर्षा 3-4 अगस्त तक जारी रहने के आसार हैं।

हरियाणा के किसानों के लिए इस हफ्ते की एड्वाइज़री

बारिश के अनुमान को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि सिंचाई और छिड़काव न करें। धान की फसल में इस समय लीफ ब्लाइट की समस्या हो सकती है। इसकी रोकथाम के लिए मेड़ों पर खरपतवारों को न जमने दें। खरपतवारों से कपास मीली-बग्स का प्रकोप भी बढ़ सकता है। 

वर्षा ऋतु की बैंगन की फसल के लिए खेत की तैयारी करें। इसकी उन्नत किस्मों बीआर-112, हिसार श्यामल  व हिसार प्रगति आदि में से बीजों का चयन करें। बैगन की रोपाई के लिए एक एकड़ खेत में लगभग 10 टन गोबर की खाद डालकर जुताई करें।

पौधरोपण से पहले 87 किग्रा यूरिया, 125 किग्रा सिंगल सुपर फॉस्फेट तथा 10 किग्रा पोटाश प्रति एकड़ दें। लंबी किस्मों में कतारों के बीच 60 सेमी तथा गोल किस्मों में 75 सेमी की दूरी रखें। पौध से पौध की दूरी 60 सेमी रखें। रोपाई के बाद सिंचाई करें। 

मक्के की फसल में तना छेदक से प्रभावित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दें। मौसम साफ होने पर 30 मि.ली. कोराजेन को 60 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें। 

बसंत-कालीन गन्ने की फसल में 130 किग्रा यूरिया, 125 किग्रा सिंगल सुपर फॉस्फेट और 35 किग्रा पोटाश) बिजाई के समय डालें।  

Image credit:Punjabi Khurki

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: