[Hindi] हरियाणा का साप्ताहिक (5 से 11 अगस्त, 2020) मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह

August 5, 2020 8:07 PM|

आइए जानते हैं कैसा रहेगा हरियाणा में5 से 11 अगस्त के बीच एक सप्ताह के दौरान मौसम का हाल।

हरियाणा में मॉनसून अब तक बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 1 जून से 5 अगस्त के बीच राज्य में सामान्य से 3% कम वर्षा हुई है। इस सप्ताह भी हरियाणा के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि हरियाणा पर अगले कुछ दिनों के लिए मॉनसून सक्रिय नहीं होने वाला है।

कम से कम 7 अगस्त तक हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने और छिटपुट बारिश होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 8 अगस्त से मॉनसून की हलचल बढ़ने की संभावना है। उम्मीद कर सकते हैं कि 8 अगस्त से अगले 4-5 दिनों तक हरियाणा के कई भागों में हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की संभावना रहेगी। उस दौरान भी भारी से अति भारी वर्षा की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है। परंतु, गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है तथा यह वर्षा फसलों के लिए भी लाभदायक रहेगी।

हरियाणा के किसानों के लिए इस हफ्ते की एड्वाइज़री

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को सलाह है कि खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। धान की फसल में पानी के निकासी के दो दिन बाद सिंचाई दें। इस बात का विशेष धायन रखें कि पानी सूखने के कारण खेतों में दरार न उत्पन्न हो। धान की फसल में इस समय लीफ ब्लाइट की समस्या हो सकती है।  रोकथाम के लिए मेड़ों पर खरपतवारों को न जमने दें। खरपतवारों के बढ़ने से कपास की फसल में मिली-बग्स का प्रकोप भी बढ़ सकता है, इसलिए कपास के आसपास भी खरपतवारों को न बढ़ने दें। 

इस समय बैंगन की फसल में हरा तेला, सफ़ेद मक्खी, गोभ व फल छेदक कीड़े आदि का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके नियंत्रण के लिए 300-400 मि.ली. मैलाथियान 50 ई.सी. 200-250 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें।

अगेती फूलगोभी की फसल की लिए इस समय खेत तैयार किया जा सकता है, इसके लिए प्रति एकड़ खेत में लगभग 20 टन सड़ी खाद मिलाएँ तथा पौधरोपण से पहले 50 कि.ग्रा. नाइट्रोजन, 20 कि.ग्रा. फॉसफोरस तथा 20 कि.ग्रा. पोटाश मिलाकर खेत को समय पर तैयार करें।

वर्षा ऋतु की बैंगन की फसल के लिए खेत की तैयारी करें। इसकी उन्नत किस्मों बीआर-112, हिसार श्यामल  व हिसार प्रगति आदि में से बीजो का चुनाव करें। नर्सरी में लगी बैंगन की पौध इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी। एक एकड़ खेत में लगभग 10 टन गोबर की खाद बिखेर दें और जुताई करें। पौधरोपण से पहले 40 कि.ग्रा. नाइट्रोजन, 20 कि.ग्रा. फोस्फोरस तथा 10 कि.ग्रा. पोटाश प्रति एकड़ दें।  

Image credit:DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: