Skymet weather

[Hindi] गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह (16 से 22 जनवरी, 2021)

January 16, 2021 11:21 AM |

गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसलों से जुड़ी सलाह। 16 से 22 जनवरी 2021 के बीच कैसा रहेगा मौसम और क्या है फसलों से जुड़ी सलाह

गुजरात के अधिकांश भागों में इस समय दिन और रात के तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। गुजरात के उत्तरी भागों पर एक सर्कुलेशन हवाओं में बना है जिससे अरब सागर की तरफ से आर्द्र हवाएँ आ रही हैं, यही कारण है कि राज्य के जिलों में पारा ऊपर है। यह स्थितियाँ 17 जनवरी तक इसी तरह से बनी रहेंगी।

इस सप्ताह गुजरात में बारिश के आसार नहीं हैं। 18 जनवरी से उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाएँ गुजरात के भी उत्तरी भागों पर अपना असर दिखाएंगी जिससे तापमान में गिरावट शुरू होगी। तापमान में गिरावट मुख्यतः कच्छ क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी गुजरात के जिलों सबरकांठा, बनासकांठा, मेहसाना, पाटन और आसपास के हिस्सों में होने की संभावना है।

जबकि सूरत, वलसाड, नवसारी, राजकोट, द्वारका, सोमनाथ, वेरावल समेत दक्षिण-पूर्वी गुजरात और सौराष्ट्र में मौसम में मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा।  

गुजरात के किसानों के लिए फसल सलाह

धनिया की फसल चूसने वाले कीटों से प्रभावित होती है। इसके नियंत्रण के लिए, 10 मिलीलीटर पानी में 20 मिलीलीटर कीटाणुनाशक रोजर या 5 ग्राम एकेटा मिप्रिड का छिड़काव करें। मिश्रण में शैम्पू भी मिलाएँ।

जीरे की फसल को मोलस्क, थ्रिप्स, व्हाइटफ्लाइज जैसे चूसक कीटों से नुकसान पहुंचता है। इन कीटों को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशक एसीफेट 15 ग्राम 10 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसके मिश्रण में भी शैम्पू मिलाएँ।

आलू की फसल में कुछ पौधों की पत्तियों के नीचे की तरफ की पत्तियाँ रोगग्रस्त दिखाई देती हैं, जो रोग नहीं है और  किसी कीट के कारण भी नहीं है बल्कि यह पोषण की कमी है। इसके लिए 10 लीटर पानी में 50 ग्राम जिंक सल्फेट और 50 ग्राम फेरस सल्फेट मिलाकर स्प्रे करें।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try