[Hindi] दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून का 1 जून से 14 जून तक का प्रदर्शन

June 15, 2015 2:58 PM|

Rain-The Hindu Businesslineदेश में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की शुरुआत 4 दिन की देरी से हुई। केरल में यह 1 जून की बजाए 5 जून को पहुंचा। हालांकि इस देरी से मॉनसून के प्रदर्शन में अब तक कोई कमी नहीं हुई है। जून के पहले हफ्ते यानि कि 1 से 7 जून के बीच सामान्य मॉनसूनी बारिश दर्ज की गई। स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य से 27% अधिक जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में 13% अधिक बारिश जून के पहले हफ्ते में हुई। केवल मध्य भारत के भागों में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है। उधर प्रायद्वीपीय भारत में महज़ 5% कम वर्षा हुई है, जो मौसम विज्ञान की नज़र में सामान्य बारिश है (+19% या -19% बारिश को सामान्य बारिश ही माना जाता है)। कुल मिलकर कह सकते हैं कि देश में जून के पहले हफ्ते में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

इसके अलावा 8 से 14 जून के बीच यानि दूसरे हफ्ते में हुई बारिश और अधिक उत्साहजनक रही, जब देश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहीं। मॉनसून ने प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत में जब से दस्तक दी है, तब से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इसके अलवा मॉनसून के इंतज़ार में जून के पहले हफ्ते तक गर्मी से तप रहे भागों में भी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते मध्यम बारिश से काफी राहत मिली है। दिल्ली में 13 जून को 26 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी दिन पंजाब और हरियाणा में भी प्री-मॉनसूनी फुहारों ने लोगों को अच्छे से भिगोया।

देश भर में 1 से 14 जून के बीच 61.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि 55.7 मिलीमीटर के औसत से 11% अधिक है। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में इसी दौरान 20% अधिक वर्षा हुई, मध्य भारत में 12% जबकि प्रायद्वीपीय (दक्षिणी राज्य) भारत में 1 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 14 जून तक देश के लगभग 77% भू-भाग पर सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Image Credit -The Hindu Businessline

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: