[Hindi] जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 2 मार्च तक होती रहेगी बारिश और बर्फबारी

February 22, 2021 12:54 PM|

जम्मू कश्मीर के पास इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के लिए मौसम अनुकूल है। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश तक रुक-रुक कर गरज के साथ वर्षा होने, कहीं-कहीं पर बर्फ पड़ने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पहाड़ों पर बारिश का यह स्पेल एक सप्ताह से अधिक समय के दौरान कई जगहों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा और भारी बर्फबारी भी हो सकती है जिससे कुछ एक इलाकों में हिमस्खलन, भूस्खलन या अचानक बाढ़ जैसी विषम मौसमी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

इस मौसम को देखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को स्काइमेट का सुझाव है कि कम से कम 2 मार्च तक जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों जैसे वैष्णो देवी, गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम, काजीगुंड, पुलवामा, हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति, गुना, मंडी जबकि लद्दाख में लेह लद्दाख में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे उत्तरी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

आपको बता दें कि 2 मार्च तक लगातार एक के बाद एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी राज्यों के करीब से होकर गुजरते रहेंगे जिसके कारण 2 मार्च तक इसी तरह की मौसमी गतिविधियां हमें उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में 2 मार्च तक देखने को मिलती रहेंगी। इस दौरान कुछ एक दिन ऐसे भी हो सकते हैं जब मौसम साफ रहे लेकिन इसकी संभावना कम है।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर जारी इस मौसमी बदलाव का मैदानी इलाकों के मौसम पर बहुत व्यापक असर नहीं दिखेगा। हालांकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और दिल्ली-एनसीआर में कभी कभार आंशिक बादल देखे जा सकते हैं और कहीं गर्जना के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा भी होने की संभावना रहेगी। लेकिन मैदानी इलाकों में तेज़ वर्षा की संभावना या आशंका बिलकुल नहीं है।

Image credit:TOI

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: