Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, उतरी राजस्थान में बारिश बंद; मकर संक्रांति पर गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

January 13, 2019 4:03 PM |

Kite Flying in Punjab-- Fly 600

पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में सर्दी के मौसम में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलती हैं। लेकिन इस बार सर्दियों में बारिश में बेहद कमी रही है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां पिछले 48 घंटों से देखने को मिल रही थीं। लेकिन अब मौसम में परिवर्तन की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में आए एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते मैदानी राज्य में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। हालांकि अब चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और पश्चिम विक्षोभ उत्तर-पूर्वी दिशा में निकल रहे हैं जिसके चलते इन भागों से बादल भी धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं।

अनुमान है कि अगले 12 घंटों में यानी 14 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। इसके साथ ही हवाओं की दिशा में भी बदलाव होगा। बीते 48 घंटों से जहां पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दक्षिण-पूर्वी आर्द्र और अपेक्षाकृत गर्म हवाएं चल रही थीं वहीं अब मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से हवाएं उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी जो ठंडी होगी। हवाओं में इस बदलाव के चलते इन भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

तापमान में कमी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। लेकिन हवा की रफ्तार बहुत अधिक नहीं होगी जिससे सुबह कड़ाके की ठंड की वापसी की उम्मीद फिलहाल नहीं है। पंजाब और हरियाणा के कुछ शहरों में हल्की से मध्यम कोहरा छा सकता है। लेकिन राजस्थान में सुबह की शुरुआत ठंडी और स्वच्छ वातावरण के साथ होगी।

Image credit: Fly360

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try