[Hindi] उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटों तक रहेगा मौसम में सुधार

July 4, 2016 1:29 PM|

Uttarakhand rain livemint 600तेज़ बारिश, बाढ़ की विभीषिका और भूस्खलन जैसी आपदाओं से त्राहि कर रहेउत्तराखंडके कई इलाकों को अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राहत मिलने की संभावना है क्योंकि स्थितियों में सुधार हो रहा है। मौसम में सुधार के चलते राहत कार्यों में आसानी होगी और मुसीबत के दलदल में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए स्थितियां अनुकूल होंगी। उत्तराखंड में प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य इस समय पूरे ज़ोर-शोर से जारी है।

स्काइमेट के ताज़ा आंकलन के अनुसार राज्य में मूसलाधार वर्षा के आसार फिलहाल नहीं है। हालांकि एक-दो बार मध्यम बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौसम में पहले से ही सुधार देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के प्रमुख स्थानों पर बारिश में व्यापक कमी आई है और हल्की वर्षा ही दर्ज की गई है।देहारादूनमें 1 मिलीमीटर जबकिमुक्तेश्वरमें 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राज्य में मॉनसूनी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। बीते सप्ताह में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर ज़मीन धँसने, भूस्खलन होने और नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।चमोलीऔरपिथौरागढ़सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्यों में से एक थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के अनुसार राहत का काम पूरे ज़ोरों पर है और कई जगहों पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कर लिया गया है।

Image credit:livemint.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख का इस्तेमाल करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

author image