[Hindi] उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज; दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में बारिश की संभावना

February 20, 2020 4:32 PM|

delhi rains

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में हवाओं का रुख बदल गया है। इन क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चलने लगी हैं। इन आर्द्र हवाओं के कारण कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। 20 फरवरी यानि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

English Version: Rains ahead for Punjab, Haryana, Rajasthan, Uttar Pradesh and Delhi

वर्तमान मेंएक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू व कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पर बनाहुआ है जिससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियां आज रात से शुरू हो सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज़ बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इन राज्यों के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। इस बीच,दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिशहो सकती है। राजस्थान के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 फरवरी यानि कल दोपहर से मौसम साफ होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि यह गिरावट अस्थाई है, क्योंकि जल्द ही ठंडी हवाओं का असर कम हो जाएगा जिससे तापमान फिर से बढ़ना शुरू करेगा।

Image credit:  India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: