[Hindi] दशहरा पर देश का मौसम: दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पटना और चेन्नई में शुष्क और सुहावना होगा मौसम

October 8, 2019 12:04 PM|

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। भारत के पूर्वी भागों में खासकर पश्चिम बंगाल में इसे विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है और यह पृथ्वी पर मानव जाति के लिए काल का पर्याय बन चुके दैत्य महिषासुर का देवी दुर्गा द्वारा वध करने के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।

दशहरा पर्व 9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि त्यौहार के उपरांत आता है और वर्ष 2019 में दशहरा पर्व 8 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मौसम देशभर में कैसा रहेगा अगर इसकी बात करें तो हम सभी जानते हैं कि मॉनसून की वापसी में इस साल काफी देरी हो रही है। हालांकि अब मॉनसून पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत से वापसी की तैयारी कर रहा है।

Read English Version: Delhi, Chennai, Kolkata and Odisha all geared up weather-wise for Dussehra 2019 celebration

ऐसे में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में दशहरा पर्व के दिन मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहेगा जिससे मेला जाने वालों के लिए मौसम की तरफ से कोई मुश्किल नहीं होगी।

दूसरी तरफ मध्य भारत के कई इलाकों खासकर मध्य प्रदेश में इस साल मॉनसून सीजन में जबरदस्त बारिश हुई है। वहाँ भी दशहरा के दिन मौसम सूखा और साफ रहने की संभावना है।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, आगरा, बरेली और लखनऊ में कुछ बादल छा सकते हैं और एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उम्मीद है कि मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। नागपुर में भी आंशिक बादल बने रहेंगे और हल्की वर्षा की उम्मीद भी रहेगी।

देश के पूर्वी भागों में जहां दशहरा और दुर्गा पूजा पूरे भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है वहां मौसम इस त्यौहार में कुछ बाधा बन सकता है। मेले का प्रबंधन प्रभावित हो सकता है क्योंकि बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना भी है।

कोलकाता में विजयदशमी पर मौसम

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के शहरों में पंचमी से ही उत्सव का वातावरण हर तरफ होता है। विजयदशमी पर कोलकाता, रांची, जमशेदपुर, पुरी, भुवनेश्वर सहित पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और झारखंड के पूर्वी शहरों में बादल छाए रहेंगे और दशहरा के दिन हल्की वर्षा भी बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ हो सकती है।  

दशहरा पर दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में दशहरे का शुभारंभ सुहावने मौसम के साथ होगा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा धूप बढ़ेगी और तापमान कुछ ऊपर जा सकता है। उम्मीद है कि अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी दिल्ली में दशहरा पर मौसम पूरी तरह से घूमने फिरने, मेला देखने और इस उत्सव का भरपूर आनंद लेने के अनुकूल रहेगा।

इस दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता कुछ खराब हो सकती है लेकिन फिर भी यह संतोषजनक स्थिति में रहेगी और पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अच्छी स्थिति होगी।

चेन्नई में मौसम 

देश के चारों महानगरों में से एक चेन्नई में भी दशहरा का उत्सव पहले से शुरू हो चुका है। 8 अक्टूबर को इसका भव्य आयोजन हो सकता है। चेन्नई सहित तमिलनाडु में जहां एक तरफ दक्षिण पश्चिम मॉनसून वापसी की राह पर है वहीं अक्टूबर को उत्तर पूर्वी मॉनसून के आगमन के महीने के तौर पर भी जाना जाता है।

इस समय बंगाल की खाड़ी से चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई इलाकों में आर्द्रता पहुंच रही है। इसके चलते दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना भी रहेगी। लेकिन चेन्नई में बारिश की उम्मीद फिलहाल कम है।

विशेष है मैसूरु का दशहरा

कर्नाटक में मैसूर का दशहरा भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। मैसूर में दशहरे के समय शहर की सभी गलियों को रोशनी से सजाया जाता है और हाथियों का शृंगार विशेष रूप से कर पूरे शहर में एक भव्य जुलूस निकाला जाता है। इस समय प्रसिद्ध मैसूर महल को दीपमालिकाओं से दुलहन की तरह सजाया जाता है। इसके साथ शहर में लोग टार्च लाइट के संग नृत्य और संगीत की शोभायात्रा का आनंद लेते हैं। रावण-दहन का आयोजन नहीं किया जाता है।

मैसूर में पिछले दिनों जैसा ही मौसम रहेगा। उम्मीद है कि आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा भी हो सकती है। लेकिन बहुत भारी बारिश की संभावना नहीं है जिससे दशहरा उत्सव में कोई बड़ा व्यवधान नहीं होगा।

Image credit: Bed and Chai Blog

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: