[Hindi] वैष्णो देवी धाम का मौसम: इस सप्ताह अगर आप जाएंगे पहाड़ों पर तो मिलेगी हल्की बारिश और बर्फबारी

January 15, 2020 4:50 PM|

वैष्णो देवी में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी खराब बना हुआ है। रुक-रुक कर कई दिनों से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इस समय भी पहाड़ों पर मौसम में हलचल है क्योंकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास है। हालांकि कटरा और जम्मू समेत वैष्णो देवी में आने वाले समय में गतिविधियां बहुत ज़्यादा नहीं होंगी। बारिश अब हल्की होगी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड पर ज्यादा दिखाई देगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान यानि 15 व 16 जनवरी कोकटरा और वैष्णो देवी सहित जम्मू कश्मीरमें हल्की बारिश होने की संभावना है। इसलिए अगर इस सप्ताह आप वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर जाने की तैयारी में हैं तो भारी बारिश और हिमपात की बाधा आपकी राह में नहीं होगी। उम्मीद है कि 18-19 जनवरी तक घने बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन और रात दोनों समय आपको सर्दी से संघर्ष करना होगा।<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Also read this : Rain and snow in Jammu and Kashmir, Ladakh, Himachal Pradesh, Uttarakhand for next 3 days

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ कुछ समय के लिए तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। बारिश का आगला स्पैल 21 और 22 जनवरी के आसपास वापस आ सकता है।

Image credit: News Aroma

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: