[Hindi] होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश

March 14, 2019 8:58 PM | Skymet Weather Team

रंगो का त्योहार होली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यह त्योहार पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत के अलावा दुनिया के अन्य कई देशों में भी यह पर्व मनाया जाता है। बसंत ऋतु के स्वागत के बीच यह पर्व मनाया जाता है। यह समय एक ऋतु के जाने और दूसरी ऋतु के आने का समय होता है। दिन में जहां तापमान बढ़ने लगता है वहीं शीतल हवाएँ सुबह और रात के मौसम को सुहावना बनाए रखती हैं।

अगर हिंदू कैलेंडर की बात करें तो, हिंदू कैलेंडर के मुताबिक होली फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है जो प्रायः मार्च महीने में पड़ता है। पिछले साल यह त्यौहार 2 मार्च को मनाया गया था जबकि इस साल यह पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा। होली आने में अभी भी 1 सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में हम पहले से आपको बताते रहेंगे मौसम का हाल।

Read In English : Delhi to witness pleasant weather this Holi, light rains likely

अभी भी हमारे समाज के कुछ लोगों का मानना है की होली के दिन बारिश जरूर होती है। इस बार उत्तर भारत के इलाकों में यह बात लगभग सही साबित हो सकती है। लगातार हल्की बारिश होने की वजह से इस बार सर्दियों के दिनों में बढ़ोतरी हो गई है।

दिल्ली और आसपास के सभी इलाकों में 13 और 14 मार्च को भी गरज के साथ हल्की बारिश दिख सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण होली के 1 दिन पहले यानी 20 मार्च को बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है अच्छी बारिश

हालांकि 21 मार्च को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर मौसम में हलचल कम हो जाएगी। लेकिन राजधानी दिल्ली के अलावा आसपास के शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में होली के दिन भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है।

स्काईमेट का मानना है कि होली के दिन राजधानी दिल्ली और आसपास के हिस्सों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के तापमान में बहुत अंतर होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Image credit: indiatoday.in

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES