Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करवट लेने वाला है मौसम

February 14, 2020 6:09 PM |

Punjab winter

उत्तर भारत से सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में जल्द ही वसंत ऋतु का आगमन हो जायेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पिछले 48 घंटों में दिन के तापमान में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। इन भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ३-५ डिग्री अधिक २५ से २८ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था।

गुरुवार को चूरू में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, नारनौल और बीकानेर में 29 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली में 27.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 27.2 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 26.7 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 27.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 26.8 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read English Version: Temperatures to rise over Punjab, Haryana, Delhi and Rajasthan despite blowing cold winds

उत्तर भारत में आये इस बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ को ज़िम्मेदार माना जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ पिछले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करता रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में हवा का रुख बदल गया था। सर्द उत्तर पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से चलना बंद हो गई थी और पाकिस्तान और राजस्थान से होकर गर्म आ रही थीं जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी।

रेगिस्तानी इलाकों में तापमान पहले ही 30 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है यही वजह है कि इन भागों से आने वाली गर्म हवाएं मैदानी भागों में तापमान को बढ़ा रही हैं।

दिन के तापमान में ही नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है और अब यह 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच गया है। कई जगहों पर पारा सामान्य से ऊपर पहुँच गया है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले २४ घंटों में हवाओं का रुख बदल जायेगा। ठंडी हवाएं कल से प्रभावी हो जाएँगी जिससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी। हालाँकि तापमान में अब भारी कमी की सम्भावना नहीं है क्योंकि मौसम में बदला का समय आ गया है।

Image credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try