Skymet weather

[Hindi] दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हीट वेव करेगा वापसी, राहत के आसार नहीं

April 23, 2019 3:56 PM |

Heat-wave in Delhi

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पिछले एक सप्ताह से तेज़ गर्मी का सामना कर रही है। 18 अप्रैल से, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहे हैं।

प्रतिदिन इन क्षेत्रों में लगभग 2˚C की वृद्धि देखी जा रही है। कल, दिल्ली में पालम ने अधिकतम तापमान 40 ˚C दर्ज किया, जबकि रिज में पारा 40.6˚C तक पहुंचा, आयानगर में 39.7 ˚C और सफदरजंग में 38.5˚C दर्ज किया।

दिन के तापमान में यह वृद्धि का दौर जारी रहेगा और जल्द ही दिल्ली के सफदरजंग में भी अधिकतम तापमान 40 ˚C के स्तर को छू सकता है। बढ़ते अधिकतम तापमान के साथ, शुष्क मौसम और स्पष्ट आकाश की स्थिति दिल्ली-एनसीआर में प्रबल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, दिल्ली में हीट वेव की वापसी भी देखी जाएगी।

आने वाले दिनों में क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि जारी रहेगी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रात का तापमान 23 ˚C और 24 ˚C के बीच रहने की उम्मीद है।

हालाँकि, जम्मू व कश्मीर में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के निकट आने के कारण, उत्तर भारत की पहाड़ी राजी आज से गरज के साथ कुछ बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इसका, हल्का सा असर 25 अप्रैल के आसपास दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया जाएगा।

लेकिन चूंकि ये मौसम की गतिविधियां कम अवधि की होंगी तथा श्याम के समय ही होंगी, इसलिए दिल्ली और इससे सटे इलाकों में बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Image Credit: Wikipedia 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try