[Hindi] दिल्ली में अगले दो दिनों तक शुष्क मौसम; बढ़ेगी गर्मी

June 9, 2017 12:45 PM|

Delhi weather _The Indian Express राजधानीदिल्लीमें बीते दो दिनों की हल्की बारिश और गर्मी से राहत के बाद फिर से मौसम शुष्क होने की संभावना है। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। उत्तर भारत के मैदानी भागों में हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है जिसके चलते नमी का प्रवाह अब कम होने और रविवार की दोपहर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बीते दो दिनों के दौरान दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश की जितनी अपेक्षा थी वो पूरी नहीं हुई। हल्की बारिश और बादलों के प्रभाव से दिल्ली में बृहस्पतिवार को तापमान में व्यापक गिरावट देखने को मिली। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में यह सामान्य से 2 डिग्री कम 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। राहत की बात है कि आर्द्र हवाओं और बादलों के चलते गर्मी से राहत आज भी बनी रहेगी। सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

पंजाबऔर उससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और इससे पूर्वी भारत तक बनी ट्रफ के प्रभाव से दिल्ली का मौसम बदला था। चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर हो गया है साथ ही दिल्ली के पास से गुज़र रही ट्रफ रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों के पास पहुँच गई है जिसके चलते दिल्ली में मौसम फिर से करवट ले रहा है। साफ और शुष्क मौसम के चलते रविवार तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी जिससे गर्मी फिर से अधिक हो सकती है।

[yuzo_related]

हमारे पास आपके लिए राहत की खबर भी है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार 11 जून को मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पूर्वी भारत तक बनेगी। इन मौसमी सिस्टमों के चलते 11 जून की शाम से अगले 2-3 दिनों के दौरान राजधानी में धूलभरी आँधी चलने और गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में मॉनसून के आगमन में अभी समय है। लेकिन उससे पहले रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां होती रहेंगी। 14 जून से फिर से वर्षा बढ़ने की संभावना है। उस दौरान राजधानी में तापमान में फिर से गिरावट होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Image credit: ToI

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: