[Hindi] दीपावली पर देश के प्रमुख भागों में मौसम

November 11, 2015 1:34 PM|

Shubh-deepawali-wallpaperदेश भर में दीपावली का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपों का यह पर्व मंगल का पर्व है, सुख समृद्धि का पर्व है, खुशियों का पर्व है। दीपावली का पर्व शीत ऋतु के आगमन के समय में होता है, ऐसे में मौसम करवट ले रहा होता है। शीतऋतु के आगमन के समय नमी बढ़ जाती है जिससे प्रदूषण के कण हवा की निचली सतह में ही बने रहते हैं और सांस के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हुए हमें नुकसान पहुंचाते हैं।

मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो शुरुआत राष्ट्रीय राजधानीदिल्लीसे करते हैं। दिल्ली में दिन में तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान साफ बना रहेगा और मौसम शुष्क तथा सुहावना होगा। शाम के समय जब आप दीपक से अपना घर प्रकाशित कर रहे होंगे तब मंद-मंद शीतल हवा चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

मुंबईमें भी साफ आसमान के बीच मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि यहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा जिससे दिन में गर्मी जारी रहेगी। हालांकि हल्की और सुहावनी हवा के बीच शाम और रात में दीपोत्सव के दौरान मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

पूर्वी महानगरकोलकातामें आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश होने के आसार फिलहाल नहीं हैं। यहाँ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

बंगलुरुमें बीते दिनों से बारिश का मौसम जारी है। हालांकि दीपावली के दिन बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। लेकिन कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की जाएगी। यहाँ अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

चेन्नईमें भी हल्की बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। जिससे यहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

स्काइमेट का देशवासियों से विनम्र निवेदन:कृपया दीपावली पर प्रकाश फैलाएँ लेकिन धुआँ और प्रदूषण फैलाने से बचें। आतिशबाज़ी को ना कहें। पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना होने दें।

Image Credit: www.mapsofindia.com

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: