[Hindi] राजस्थान में इस सप्ताह (5 मई से 11 मई 2019) लू भी चलेगी और बारिश भी होगी

May 5, 2019 3:25 PM|

जानिए राजस्थान में 5 मई से 11 मई के बीच एक सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान देश के सबसे गर्म इलाकों में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत के इस सबसे बड़े राज्य में बारिश सबसे कम होती है। एक तरफ़ मॉनसून सबसे देर से पहुंचता है जबकि वापसी में सबसे पहले मॉनसून राजस्थान को ही अलविदा कहता है।

इस समय भी राज्य के सभी भागों में गर्मी और शुष्क मौसम के कारण लोग परेशान हैं। आइए देखते हैं कि 5 मई से 11 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़।

महलों से सुसज्जित और राजपूताना शौर्य के धरोहर राजस्थान में 5 मई से 7 मई के बीच मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। उसके बाद 8 मई से मौसम की स्थितियाँ बदलेंगी। आंशिक बादल छाएंगे। 11 और 12 मई को बादल बढ़ जाएंगे।

8 मई से 10 मई के बीच रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूलभरी आँधी और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं बादलों की गर्जना होने और हल्की वर्षा या बूँदाबाँदी होने की संभावना है।

 

जबकि 11 और 12 मई को बारिश बढ़ने के आसार हैं। हमारा अनुमान है कि 11 और 12 मई को राजस्थान के अधिकांश भागों में तेज़ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन दो दिनों के दौरान जैसलमर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, झुञ्झुणु, गंगानगर, चुरू और आसपास के जिलों समेत कई स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।

लेकिन इस बारिश से पहले राजस्थान के लोगों को धूल और रेत उड़ाती हवा से संभलकर रहना होगा। 5 मई से 10 मई के बीच राजस्थान के कई शहर तेज़ हवा की चपेट में रहेंगे। हवा के साथ बड़ी मात्रा में रेत भी आएगी इसलिए रेगिस्तानी इलाकों और आसपास के भागों में लोगों को संभल कर रहना होगा।

Image Credit: Governement of Rajasthan

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: