Skymet weather

[Hindi] राजस्थान का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (9-15 फरवरी, 2019), किसानों के लिए फसल सलाह

February 9, 2020 5:44 PM |

इस सप्ताह राजस्थान के लगभग सभी जिलों में मौसम के मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है। राज्य के लिए इस सप्ताह मौसम से जुड़ी बड़ी खबर शीतलहर है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है जिससे अधिकांश स्थानों पर शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।

अलवर, गंगानगर, चुरू, भरतपुर, झुञ्झुनु समेत उत्तरी शहरों में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम चल रहा है। आगे भी हालात ऐसे ही रहेंगे। दिन में ज़्यादातर शहरों में पारा सामान्य के आसपास होगा।

राज्य के दक्षिणी भागों में भी रात में सामान्य से अधिक सर्दी बरकरार रहेगी क्योंकि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी जिससे तापमान सामान्य से कम रहेगा। दिन आरामदायक बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएँ दिन में भी चलती रहेंगी। 12 से 14 फरवरी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके कारण समूचे राजस्थान में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है।

किसानों के लिए फसल सलाह

मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने व दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए, किसानों को सलाह है कि खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई देते रहें। इस बीच सरसों की फसल पर एफिड दिखाई दे सकता है। इस कीट का प्रकोप दिखाई देने पर मिथाइल डिमेटान 25 ई.सी. एक लीटर या थायोमिथोक्साम 25 डब्ल्यू.जी. 200 ग्राम प्रति हेक्टर की दर से 600 से 700 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

वर्तमान में दिन और रात के तापमान में अधिक अन्तर होने के कारण सुबह के समय खेतों में ओस बहुत अधिक होती है। इसलिए किसी भी फसल में कीटनाशक अथवा रोगनाशक दवाओं का छिड़काव ओस सूखने के बाद, दोपहर के समय या दोपहर के बाद करना ही अधिक लाभकारी होगा।

Image credit: Patrika

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try