[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज़, बारिश के साथ बर्फ़बारी की संभावना

May 15, 2019 2:08 PM|

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज रात तक पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौसमी गतिविधियां एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, इन तीनो राज्यों में एक बार फिर गति पकड़ लेगी।

आज यानि बुधवार शाम से ही इन तीनो राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है। बारिश की यह गतिविधि 19 मई तक जारी रहने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक व्यापक वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। जबकि उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावनाएं बनी हुई है। इसके अलावा, उत्तर भारत की पहाड़ियों की ऊपरी भागों पर बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

यह बारिश फ्लैश फ्लड, मडस्लाइड और भूस्खलन के साथ हो सकती है। जो कि यहां रहने वाले और यात्रा करने वाले लोगों के लिए कुछ खतरा पैदा कर सकती है।

Also Read In English:Fresh snowfall and rains ahead for Himachal Pradesh, Uttarakhand, Jammu and Kashmir

पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटकों को सावधानी बरतनी चाहिए क्यूंकि इस दौरान पहाड़ी इलाकों के ऊपरी हिस्सों में भूस्खलन, ट्रैफिक जाम और बर्फबारी की भी संभावना होती है। इसके अलावा केदारनाथ और चार धाम यात्रा की ओर जाने वाले लोगों को बर्फबारी के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। वैष्णो देवी में भी मौसम ठंडा होने वाला है। इसलिए अगर आप यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऊनी कपड़े जरूर साथ ले जाएँ।

इन सब के बीच शिमला, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मसूरी घूमने के लिए किसी तरह की कोई जोखिम नहीं है। यहां का मौसम भी सुहावना बना रहेगा।

Image credit:TripSavvy

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: