Skymet weather

[Hindi] 69वें गणतन्त्र दिवस पर देश के प्रमुख शहरों का मौसम

January 25, 2018 6:44 PM |

Republic Day Paradeदेश के प्रमुख शहरों में 69वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ को छोडकर अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा भी नहीं होगा जिससे परेड में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजपथ पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा दिखेगा लेकिन परेड शुरू होने के समय समय कोहरा साफ हो जाएगा।

[yuzo_related]

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तेज़ धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अनुमान है कि 10 किलोमीटर प्रतिघण्टे की गति से हवाएँ चलेंगी जिससे भारत का राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराएगा।

कोलकाता

कोलकाता में छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि मौसम शुष्क होगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम शहर में आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस कार्यक्रमों के अनुकूल होगा। शुष्क और साफ मौसम के बीच दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।

चेन्नई

दिन में आसमान मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं। रात का तापमान 21-22 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में अधिकतम सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी जबकि कोहरे के आसार कम हैं। दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम खुशनुमा होगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

जयपुर

गुलाबी शहर जयपुर में भी कोहरे की संभावना कम है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। सुबह और रात में अच्छी सर्दी जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ

सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि 9 बजे तक कोहरे में कमी आनी शुरू हो जाएगी। सुबह और रात में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क होगा। हल्की धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पटना

पटना में भी 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। सुबह के समय कोहरा नहीं होगा। हालांकि छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं। दिन में धूप खिली रहेगी। न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भोपाल

रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंडक जारी रहेगी। दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम खुशनुमा होगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Image credit: Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try