[Hindi] हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बेहद ख़राब स्थिति, भूस्खलन तथा बादल फटने के कारण बंद किये गए राष्ट्रीय राजमार्ग और स्कूल

August 18, 2019 1:36 PM|

Himachal Pradesh rain

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य पर पिछले कुछ दिनों से जोरदार मॉनसून की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल के ज्यादातर स्थानों पर बीते 36 से 48 घंटों के दौरान भारी से बेहद भारी वर्षा दर्ज हुई है। इस बारिश के कारण पूरेराज्य में कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की स्थितिदेखी जा रही है।

प्रदेश में मानव जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार, शनिवार यानि 17 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में 323 स्थानीय सड़कों के साथ चार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहे तथा पालमपुर के एक गाँव में बादल फटने की भी खबरें सामने आ रही है । इसके अलावा, शनिवार को कांगड़ा और धर्मशाला के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में कई शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। चंबा जिले में आयोजित मणिमहेश यात्रा को भी स्थगित कर दिया गया है।

हिमाचल के कई सारे जगह जैसे नाहन, शिमला, कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा और मंडी के इलाकों में आज भी भारी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है।

राजस्थान तथा उससे सटे हरियाणा के भागों में बनेसक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव क्षेत्र की मौजूदगी के कारण हिमाचल प्रदेश में ऐसी मौसमी स्थितिबनी हुई है।

हालांकि, अब दोनों मौसमी प्रणालियां पूर्वोत्तर दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। इसलिए,हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इन बारिशों से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और खराब होने की आशंका है।

Also, Read In English:National Highways, schools remain closed as landslides and cloudbursts take over Himachal Pradesh

अगले 24 घंटे के बाद, इस सिस्टम के पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। जिसके बाद मौसम की स्थिति में मामूली सुधार देखी जा सकती है।

हालांकि, उच्च नमी और पहाड़ी इलाका होने के कारण, कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की गतिविधियां आगे भी प्रभावित करती रहेगी।

Image credit: Skymet Weather

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: