[Hindi] दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फ़रीदाबाद में कल बरस सकते हैं बदरा

March 14, 2018 12:05 PM|

Rain in Delhi and NCR राजधानीदिल्लीमें बुधवार की सुबह से बादल दिखे और उम्मीद जगी कि बारिश भी दिखेगी। लेकिन दोपहर आते-आते बादलों का प्रभाव कम हुआ और फिर से परेशान करने वाली गर्मी चरम पर पहुँच गई। हालांकि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अनुमान है कि बादल छाए रहेंगे, जिससे बारिश की उम्मीद आप कल भी कर सकते हैं। बारिश होगी या नहीं यह मौसमी स्थितियों की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।

इस समय जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी राज्यों पर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार, 15 मार्च को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरोंनोएडा,गाज़ियाबाद,फ़रीदाबादऔरगुरुग्राममें बादल छाए रहेंगे। इन शहरों में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बूँदाबाँदी या हल्की वर्षा के भी संकेत मिल रहे हैं।

[yuzo_related]

फिलहाल राजधानी देश के अन्य प्रमुख स्थानों की तरह ही असमय की गर्मी से तप रही है। दिल्ली के सफदरजंग में 14 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियों के चलते इसमें कुछ गिरावट आ सकती है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 से 18 मार्च के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के आसपास रहेगा। 16 मार्च से फिर से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ों से होकर आने वाली हवाओं के चलते मौसम अगले 2-3 दिनों तक सहज बना रहेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: