[Hindi] हिमाचल प्रदेश में 24-25 जून को भीषण बारिश की आशंका

June 22, 2015 3:30 PM|

Rain in himachalस्काइमेट के अनुसारहिमाचल प्रदेशमें 24 और 25 जून को भीषण बारिश होने की आशंका है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर अग्रसर हो रहा है और इसके अलावा मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह दोनों मौसमी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते उत्तर के पर्वतीय राज्यों में मौसम अनपेक्षित रूप से करवट ले रहा है। नीचे अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र भी प्रभावी हो रहा है और पूर्व उत्तर में आगे बढ़ते हुये तटों के करीब आ रहा है, जिसके चलतेराजस्थान,पंजाबऔरहरियाणामें दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। इन भागों में बारिश का यह दौर हवा में मौजूद भारी मात्र में नमी के कारण ही होगा।

मॉनसून से जुड़ा ताज़ा अपडेट जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ये मौसमी हलचलें ही हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कारण बनेंगी। किसी क्षेत्र विशेष में कई मौसमी गतिविधियों का एक साथ बनना और इन हलचलों की वजह से भीषण बारिश होना आमतौर पर कम ही होता है। पहाड़ी राज्य होने के नाते यह मौसमी हलचलें समूचे हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश के लिए स्थितियाँ और अनुकूल बना रही हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 24 और 25 जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाली बारिश की तीव्रता इतनी अधिक होगी कि राज्य के कुछ इलाकों में क्षति भी पहुँच सकती है, तालाबों या झीलों में बाढ़ जैसे हालत भी बन सकते हैं और जन-जीवन पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। जून में इस तरह की भीषण बारिश कोई सामान्य बारिश नहीं है। हिमाचल प्रदेश में पूरे जून में औसतन 95.4 मिलीमीटर बारिश होती है, जोउत्तराखंडमें होने वाली जून की औसत बारिश से कहीं कम है। मॉनसून सत्र में आमतौर पर हिमाचल प्रदेश औरजम्मूकश्मीरसे अधिक बारिश उत्तराखंड में दर्ज की जाती है।

मौसम में जिस बदलाव का ज़िक्र हम यहाँ कर रहे हैं, उससे उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर भी प्रभावित होंगे। 24 और 25 जून को इन राज्यों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिससे सामान्य जन-जीवन के व्यापक रूप से प्रभावित होने की आशंका है।

 

Image Credit: topnews

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: