[Hindi] वैष्णो देवी सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, 26 नवंबर को पकड़ सकती है रफ्तार, भूस्खलन की भी आशंका

November 24, 2019 12:57 PM|

weather in vaishno devi

जम्मू कश्मीर के अलग अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का नज़ारा देखने को मिली। इस दौरान, हिमाचल प्रदेश के भी एक दो स्थानों पर बारिश की गतिवधियां दर्ज हुई है।

स्काईमेट के पास उपलब्ध बारिश के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान क़ाज़ी गुंड में 7 मिमी, गुलमर्ग में 3 मिमी तथा मनाली में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार,जम्मू कश्मीरके एक दो स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, इसी दौरान श्री माता वैष्णो देवी, कटरा में भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

बारिश में बढ़ोत्तरी का सिलसिला 26 नवंबर के आसपास देखने को मिल सकता है। उस दौरान, वैष्णो देवी, कटरा में गरज और मध्यम बारिश के साथ हल्की बर्फबारी देखे जाने की उम्मीद है। जबकि, उस दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उच्च स्तरीय इलाकों में मध्यम बर्फबारी देखी जाएगी।

इसी दौरान, उत्तराखंड में भी हल्की बर्फबारी के साथ अलग अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बता दें कि, बारिश और बर्फबारी की यह गतिविधियां 27 नवंबर तक चलने के अनुमान हैं।

अगर आप इस दौरान माता वैष्णो देवी की दर्शन करने की सोच रहे हैं तो स्काईमेट की सलाह है कि एहतियात सावधानी जरूर बरतें। क्यूंकि,इस दौरान बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाएँ हो सकती हैं। 

स्काईमेट के मौसम विशषज्ञों का मानना है कि, पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के कारण 28 नवंबर के बाद से इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी।

साथ ही, बारिश के कारण तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिलेगी और दिन व रात में दौरान ठंड काफी बढ़ जाएगी।

 Image Credits – Twitter 

Any information taken from here should be credited to Skymet Weather

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: