[Hindi] वैष्णो देवी दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुँच रहे श्रद्धालू; नवरात्रि में मौसम रहेगा अनुकूल

September 25, 2017 6:30 PM|

Vaishno deviउत्तर भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क हो गया है। जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश और दुनिया भर से पहुँचने वाले भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अनुकूल मौसम के चलते तीर्थयात्रियों में उत्साह बढ़ गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक देवी माँ के दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख को पार कर गई थी। हालांकि दक्षिण कश्मीर के त्राल में बृहस्पतिवार को हुए ग्रेनेड हमले के बाद शुक्रवार को दर्शनार्थियों की संख्या घट गई थी। इस हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि 30 लोग घायल हुए थे।

फिलहाल शनिवार और रविवार को भारी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। रविवार को कटरा में छाए बादलों के बी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिली। कटरा में रविवार की सुबह 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे के बीच 2.4 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। यहाँ बारिश देने वाला पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से आगे निकल गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना मौसमी सिस्टम भी निष्प्रभावी हो गया है। जम्मू कश्मीर में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Jammu and Kashmir

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय उत्तर भारत के मैदानी भागों से होकर गुज़र रही है लेकिन यह प्रभावी नहीं है। इस मौसमी परिदृश्य के बीच कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के धाम सहित समूचे जम्मू कश्मीर में अब मौसम साफ हो गया है। अनुमान है कि ना सिर्फ पर्वतीय इलाकों बल्कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी मौसमी हलचल शांत हो गई है। आज नवरात्रि का पाँचवाँ दिन है और अब से लेकर नवमी तक वैष्णो देवी में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

आज कटरा में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। अगले 4-5 दिनों के नवरात्रि के बाकी दिनों में तापमान में उतार का क्रम जारी रहेगा। तापमान में कमी से सुबह और रात में ठंडक बढ़ जाएगी। 29 सितंबर को सुबह का पारा घटकर 17 डिग्री तक पहुँच सकता है। दिन में 31 डिग्री तापमान के साथ मौसम आरामदायक रहेगा। इसलिए अगर आप वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की तैयारी में हैं तो सर्दी से बचने का उपाय करके निकलना होगा अन्यथा बदलता मौसम परेशानी का कारण बन सकता है।

Image credit: Dainik Jagran

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image