[Hindi] वैष्णो धाम में बारिश के साथ मनाया जाएगा राम नवमी उत्सव

April 4, 2017 4:50 PM | Skymet Weather Team

बीते कुछ दिनों से वैष्णो देवी धाम मैं मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यह देश और दुनिया के विभिन्न भागों से देवी के दर्शन को पहुँच रहे तीर्थ यात्रियों के लिए सौभाग्य है कि पवित्र नवरात्रि के अवसर पर मौसम शुष्क लेकिन सुहावना बना हुआ है। हालांकि नवरात्रि के पावन अवसर का आखिरी चरण वर्षामय होने की संभावना है। इस समय कटरा में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल बन गई है।

इस समय एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के भागों पर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते उत्तर भारत के राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा की गतिविधिया पहले ही शुरू हो गई हैं। इसी सिस्टम के प्रभाव से वैष्णो देवी धाम के आसपास आज शाम से बारिश की संभावना है। यह कह सकते हैं कि इस वर्ष वैष्णो देवी धाम में रामनवमी का उत्सव बारिश के बीच मनाया जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वैष्णो देवी धाम परिसर में अगले 2 दिनों तक वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। अगले 2 दिनों के पश्चात उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम साफ हो जाएगा। वैष्णो देवी धाम में भी दो दिनों के बाद मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

मौसम साफ होने के साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल नवरात्रि के पवित्र अवसर पर देश भर से श्रद्धालु उत्तर भारत में स्थित पावन वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। मौसम भी अनुकूल बना हुआ है और इस यात्रा में श्रद्धालुओं का साथ दे रहा है।

Image credit: India E Info

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES