[Hindi] वैष्णो देवी दर्शन: नवरात्रों में 9 दिन का मौसम पूर्वानुमान

September 21, 2017 12:30 PM | Skymet Weather Team

नवरात्र का नौ दिनों का धार्मिक उत्सव 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। इससे पहले ही देवी के शक्ति पीठों पर वातावरण धार्मिक हो गया है और श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। उत्तर भारत में विराजमान वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए इस दौरान देश और दुनियाभर से भक्त आते हैं। देवी का स्थान पर्वतों पर है इसलिए मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक है। स्काइमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ नौ दिनों की इस अवधि में कटरा के मौसम पर लगातार नज़र रखेंगे और अपनी वेब साइट पर इस बारे में निरंतर अपडेट करते रहेंगे।

मौसम की स्थिति ना सिर्फ भक्तों के लिए अहम है बल्कि भीड़-भाड़ की स्थिति में व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। इस बीच लंबे समय से वैष्णो देवी धाम में मौसम साफ बना हुआ है। इस मौसम में अगले 3-4 दिनों तक किसी विशेष बदलाव की संभावना भी नहीं है। वैष्णो देवी में 21 सितंबर से साफ और मनमोहक मौसम के बीच नवरात्रों का आरंभ होगा। लेकिन 23 और 24 सितंबर को वैष्णो धाम पहुँचने वाले श्र्द्धालुओं को एक दो स्थानो पर  हल्की वर्षा का सामना करना पड़ सकता है।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि कटरा स्थित वैष्णो धाम में 23-24 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 26 से 29 सितंबर के बीच यानि आखिरी 4 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क बना रहेगा।

जानें वैष्णो धाम का हर दिन का मौसम

21 सितंबर, बृहस्पतिवार

अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री। हल्के बादल रहेंगे। मौसम मुख्यतः शुष्क और सुहावना होगा।

22 सितंबर, शुक्रवार

अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री। हल्के बादल रहेंगे। मौसम मुख्यतः शुष्क और सुहावना होगा।

23 सितंबर, शनिवार

अधिकतम तापमान 26 डिग्री, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री। आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक दो स्थानो पर हल्की वर्षा के आसार।

24 सितंबर, रविवार

अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री। आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक दो स्थानो पर हल्की वर्षा के आसार।

25 सितंबर, सोमवार

अधिकतम तापमान 24 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री। बादल छाए रहेंगे।

 

26 सितंबर, मंगलवार

अधिकतम तापमान 26 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री। आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क व सुहावना होगा।

27 सितंबर, बुधवार

अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री। आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क व सुहावना होगा।

28 सितंबर, बृहस्पतिवार

अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री। आसमान साफ होगा। धूप खिली रहेगी। दिन गर्म व शुष्क होगा।

29 सितंबर, शुक्रवार

अधिकतम तापमान 29 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री। आसमान साफ होगा। धूप खिली रहेगी। दिन गर्म व शुष्क होगा।

कह सकते हैं कि नवरात्रों के मध्य में 23 और 24 सितंबर को छोड़कर शेष दिनों में भक्तों के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। 23 और 24 को बारिश के दौरान अगर आप मंदिर परिसर में हैं तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि बारिश के चलते सीढ़ियों पर चढ़ने या उतारने के लिए मुश्किल बढ़ जाती है। लेकिन इस बार राहत की बात यह है कि मौसम बहुत विपरीत नहीं है और भूस्खलन जैसी घटनाएँ नहीं होंगी जिससे इस नवरात्र भक्त सहजता से वैष्णो माता के दर्शन कर सकते हैं।

Image credit: Andhra Wishesh

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES