[Hindi] गुजरात के वडोदरा में 92 मिमी की भारी बारिश, सितंबर महीने के औसत बारिश का रिकॉर्ड टूटा

September 10, 2019 5:18 PM|

गुजरात के लिए इस साल का मानसून सीजन बेहद फलदायी रहा है, यह बात मौसम विशेषज्ञ भी बार-बार कहते रहे हैं । गुजरात के वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, अमरेली, वलसाड, द्वारका ओखा और अहमदाबाद के हिस्सों में जुलाई के बाद अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

सोमवार को सुबह 8.30 बजे से बीते 24 घंटे के दौरान, वडोदरा में 92 मिमी की बेहद भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के इस दौर के साथ, पहले 10 दिनों में ही गुजरात मासिक औसत से आगे निकल गया है। सितंबर के 122.4 मिमी औसत के मुकाबले इस दौरान 182.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम के मॉडल के अनुसार, अगले 24 घंटों तक राज्य में भारी बौछारें जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता हल्की हो जाएगी। 13 सितंबर से में कभी-कभार मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना के साथ मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा।

स्काइमेट के पास उपलब्ध वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 10 सितंबर तक वडोदरा में 894.9 मिमी बारिश हुई है, जो कि महीने की औसत बारिश 826.1 मिमी के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के पूर्वानुमान के साथ हम इस आंकड़ों में मामूली वृद्धि की उम्मीद करते हैं।

Also, Read In English:92 mm of heavy rain in Vadodara, city exceeds September average rainfall

वड़ोदरा में दक्षिण पश्चिम मानसून इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगर हम अगस्त महीने के आंकड़ों को देखें तो 1 अगस्त को शहर में 556 मिमी बारिश दर्ज की गई और साल 1957 में देखे गए 271.1 मिमी के 24 घंटे के वर्षा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Image Credit: Business Standard

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: