[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (29 अगस्त से 4 सितंबर, 2019) और किसानों के लिए फसल सलाह

August 29, 2019 6:29 PM|

उत्तर प्रदेश पिछले कई दिनों से सूखे की मार झेल रहा है। 30 अगस्त यानि शुक्रवार के आस-पास उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्की वर्षा की शुरुआत हो सकती है। यह बारिश बरेली, मोरदाबाद, गोरखपुर, बहराइच कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद जैसे शहरों में देखी जा सकती है।

31 अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने के आसार हैं।

सितंबर का पहला सप्ताह बारिश के लिहाज से उत्तर प्रदेश के लिए काफी अच्छा रहने की संभवना है। 31 अगस्त से 4 सितंबर यानि  शनिवार से बुधवार तक प्रदेश के कई भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह बारिश राज्य के लिए बेहद अच्छी साबित होगी। इस दौरान गर्मी से राहत मिलेगी तथा फसलों की पानी की आपूर्ति हो सकती है।

हालांकि, सभी जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना कम है, परंतु कई दिनों से चल रहे सूखे के हालात से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

किसानों के लिए सलाह 

बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भाइयों को चाहिए की धान के खेत में मेड-बंदी करें ताकि बारिश के पानी को खेतो में रोका जा सके।

इस सीज़न में नमी और उमस के कारण खड़ी फसलों में कई तरह के रोगों व कीटों का प्रकोप देखने को मिल सकता है। फसलों की नियमित निगरानी करते रहें व कोई भी रोग या कीट का प्रकोप दिखने पर तुरंत उचित उपचार करें।

Image credit: Gaon Connection

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: