[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (02 से 08 जनवरी, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

January 2, 2020 4:38 PM|

Uttar pradesh Weekly weather forecast

उत्तर में पिछले सप्ताह शीतलहर की मार पड़ी और अब इस सप्ताह रुक-रुक कर बारिश राज्य के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में 2 और 3 जनवरी को अधिकांश शहरों में बारिश होगी। बारिश के साथ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी सही कई शहरों में ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं। 4 जनवरी से मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएंगे और बारिश एक-दो स्थानों पर ही सीमित रह जाएगी।

5 और 6 जनवरी को सभी भागों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में फिर से कुछ कमी आएगी। लेकिन बारिश का नया दौर 7 जनवरी से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में फिर शुरू होगा। और 8 तथा 9 जनवरी को राज्य के लगभग सभी शहरों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

किसानों के लिए सलाह  :

सप्ताह बारिश की संभावनाओं को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि इस सप्ताह सिंचाई और छिड़काव न करें। वर्षा के कारण खेतों में अधिक पानी ना लगने पाये इसका उपाय। यानि जल निकासी का उचित प्रबंधन करें। 05 जनवरी के बाद से मौसम साफ होने के आसार हैं। मौसम साफ होने पर फसलों की निगरानी करें और क्षतिग्रस्त या रोग से प्रभावित रोगी पौधों को निकाल कर अलग करें।

फसलों में कीटों या रोगों के संक्रमण से फसल को बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव करें। गेहूँ की फसल में अगर दीमक का प्रकोप दिखे तो क्लोरपायरीफॉस 20 ई.सी की 2 लीटर मात्रा 20 कि.ग्रा. बालू में मिलाकर खेत में प्रति एकड़ की दर से शाम को छिड़कें।

आलू व टमाटर में झुलसा रोग की रोकथाम के लिए कार्बेण्डाजिम 1 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव करें। प्याज की समय से बोयी गई फसल में थ्रिप्स व परपल ब्लोस रोग की रोकथाम हेतु डाएथेन-एम-45 को 3 ग्रा. प्रति लीटर पानी की दर से मिलाएँ व टीपोल मिलाकर छिड़काव करें।

Image credit: NBT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: