[Hindi] बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना, एक-दो स्थानों पर गिर सकते हैं ओले भी

February 17, 2021 1:40 PM|

फरवरी महीने में पूर्वी भारत के राज्यों में अब तक बारिश देखने को नहीं मिली थी। अगर 1 जनवरी से 17 फरवरी तक के कुल बारिश के आंकड़े देखें तो बिहार में 97% की कमी रही, झारखंड में 92% कम बारिश हुई है और पश्चिम बंगाल में 91 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में लगभग सभी जगहों पर बारिश में कमी है।

इस बीच इस समय पूर्वी भारत के राज्यों पर बारिश के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल बन गई हैं। बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड, आंतरिक ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ बारिश हुई है। 17 फरवरी को पूर्वी भारत के इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि पूर्वी बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई में कुछ स्थानों पर बेमौसम बरसात तेज़ हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के शहरों में तेज़ वर्षा की संभावना फिलहाल नहीं है। दूसरी ओर ओडिशा में सुंदरगढ़, झारसुगुदा, मयूरभंज, बारीपाड़ा और संभालपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

मौसम में इस बदलाव के कारणों पर नज़र डालें तो इस समय विदर्भ और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस सिस्टम एक ट्रफ रेखा दक्षिणी प्रायद्वीप तक बनी है। इन सिस्टमों के अलावा ओडिशा के ऊपर एक विपरीत चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सभी सिस्टमों की सक्रियता अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी और इसी दौरान इन भागों में बारिश होगी। 18 फरवरी से बारिश में कमी आ जाएगी और 19 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा।

आपको बता दें कि ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के भागों में तेज़ बारिश, गर्जना, बिजली गिरने और तूफानी रफ्तार से हवाएँ चलने जैसी गतिविधियां अप्रैल महीने से शुरू होती हैं। अप्रैल से जून के बीच कभी-कभी मौसम का तांडव देखने को मिलता है। मौसम का उग्र प्रदर्शन इन राज्यों में कुछ स्थानों पर जानलेवा भी हो जाता है। इन गतिविधियों को काल बैसाखी या नोर्वेस्टर भी कहा जाता है।

Image credit: Patrika News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: