[Hindi] उत्तर प्रदेश के शहरों में भारी वर्षा का डर; फसलें हो सकती हैं चौपट

March 12, 2020 1:31 PM|

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई है। बारिश के लिए मौसम विशेषज्ञ पश्चिमी विक्षोभ को ज़िम्मेदार मान रहे हैं, जो जम्मू कश्मीर के पास है। यह सिस्टम जम्मू कश्मीर के उत्तरी भागों से आगे निकल रहा है। साथ ही मैदानी भागों पर बना ट्रफ भी कमजोर हो रहा है।

हालांकि इन सिस्टमों के कमजोर होने के बावजूद अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में के पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

English version:Heavy rains ahead for Uttar Pradesh, day temperatures to drop

कल यानि 13 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास आएगा। साथ ही एक ट्रफ हरियाणा से बिहार तक बनेगी। इन सिस्टमों के कारण उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश का मौसम बना रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिक वर्षा मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, हरदोई, शाहजहाँपुर, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर में होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के बाद उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों खासतौर पर प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव में अच्छी वर्षा हो सकती है।

राज्य में 14 मार्च तक रुक-रुक कर होने वाली बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। 15 मार्च से बारिश में व्यापक कमी आ जाएगी। 16 मार्च से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ हो जाएंगी।

Image credit: India TV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: