[HINDI] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 जनवरी तक बेमौसम बारिश होने की संभावना

January 24, 2020 1:00 PM|

mp rains (

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मध्य राज्यों में लगातार हो रहीबेमौसम बारिश का कारण एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन का बनना था, जो फिललाल अब पूर्वी दिशा की ओर चला गया है।

यह बेमौसम बारिश पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में देखी गई है, जो आमतौर पर सर्दियों के मौसम सिस्टम की पहुंच से परे रहती हैं।

शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसलिए अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार 27 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, और एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ेगा, और यह पूर्वीराजस्थान में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को प्रेरित करेगा। साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चक्रवाती हवाओं के विकसित होने से एक ट्रफ विस्तारित होगा, जिससे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्वी और उत्तरी भागों में गरज के साथ वर्षा होने की उम्मीद है।

English Version:  Unseasonal rains all set to lash Madhya Pradesh and Chhatisgarh by January 27

अनुमान है कि यह मौसम गतिविधियों को 27 से 28 जनवरी के बीच देखा जा सकता है। इन बेमौसम बारिशों के कारण दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ जाएगा।

इसलिए, हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि बेमौसम बारिश एक बार फिर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्यों में जनवरी के अंत तक आ सकती है।

Image credit: Patrika

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: