[HINDI] दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 27 से 29 जनवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना

January 25, 2020 4:01 PM|

delhi rains

पिछले दो दिनों के दौरान, दिल्ली में तेज़ हवाएँ चल रही हैं। इन तेज हवाओं के कारण,दिल्ली और आसपास के अधिकांश स्थानों पर प्रदूषणका स्तर काफी हद तक सुधरा है और ’संतोषजनक’ स्तर पर आ गया है। दिल्ली के मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में देखा गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, दिन के तापमान में वृद्धि हुई साथ ही मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा। दिन के समय धूप खिली रही। इस बीच दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहा जबकि रात का तापमान 4.8 से 6 डिग्री के बीच रहा।

अब, हवा की गति कम हो जाएगी, क्योंकिएक और पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही हिमालय क्षेत्र में दस्तकदेगा, इसलिए, प्रदूषण का स्तर एक बार फिर 25 जनवरी के बाद खराब हो जाएगा।

शहर में मुख्य रूप से आकाश की स्थिति स्पष्ट है, लेकिन जल्द ही किसी भी समय बादल दिखाई देने लगेंगे। साथ ही, अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 जनवरी के बीच दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

गणतंत्र दिवस के पूर्वानुमान के बारे में बात करते हुए, सुबह ठंडी और मध्यम कोहरे वाली होगी। दिन बढ़ने के साथ, आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ दिन में तेज़ धूप खिलने की उम्मीद है। दिनभर हल्की सर्द हवाएं चलती रहेंगी। दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है जबकि रात का तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहेगा।

English Version: Delhi gears up to witness rains on January 27, to last until January 29  

इसके अलावा, रात के तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ वृद्धि होगी। 27 से 29 जनवरी के बीच दिन का तापमान काफी घट जाएगा।

Image credit:  First Post

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: