[HINDI] जैसलमेर, जोधपुर और पाली में गरज के साथ बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमानों में वृद्धि

January 25, 2020 1:57 PM | Skymet Weather Team

पिछले कुछ हफ्तों से, राजस्थान का मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके अलावा, बीते 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमानों में हल्की गिरावट देखी गई है। सीकर में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस समय राजस्थान के उत्तरी भागों में धुंध देखी जा रही है, जबकि राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में अभी भी लगातार अत्यधिक ठंड पड़ रही है।

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के उत्तरी भागों पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के पूर्वी व मध्य भागों और पश्चिम राजस्थान के सटे भागों पर बना हुआ है। दोनों सिस्टम अब पूर्वी-उत्तर-पूर्वी की दिशा की ओर आगे बढ़ जाएंगे।

हालांकि यह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मजबूत नहीं है, इसलिए बारिश आने की संभावना काफी कम है। यह मुख्य रूप से तापमान पैटर्न में बदलाव के रूप में अपना प्रभाव देगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने शुरू हो जाएँगे। इस बीच, राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भागों में बादल छाने लगेंगे और 26 जनवरी यानि कल तक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

English Version : Rains and thundershower to affect Jaisalmer, Jodhpur and Pali, minimums to rise

26 जनवरी यानि कल तक जैसलमेर, जोधपुर और पाली जैसी जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, 27 और 28 जनवरी तक राज्य के उत्तरी हिस्से में गरज के साथ हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। साथ ही दिन का तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा।

Image credit: Times OF India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 

OTHER LATEST STORIES