[Hindi] दिल्ली और एनसीआर के लिए सबसे अधिक वर्षा वाला महीना रहा जनवरी

January 14, 2020 9:16 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में 2020 की शुरुआत से रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें तो जनवरी महीने में औसतन 19.3 मिमी बारिश होती है। साल 2020 के पहले महीने का अभी पहला पखवाड़ा भी नहीं बीता है और औसत के करीब 17.8 मिमी बारिश हो चुकी है। दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ अब पहाड़ियों से दूर चला गया है जिसके कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एक दिन के लिए मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि पश्चिमी हिमालय पर 15 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को भी प्रभावित करेगा इससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश 15 की रात से ही शुरू हो जाएगी। जबकि 16 जनवरी को बारिश की तीव्रता बढ़ने वाली है।

इस अवधि के दौरान बारिश की गतिविधियां और बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान कम हो जाएगा। दिल्ली और इसके आस-पास के सटे क्षेत्रों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में सर्द मौसम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान इस क्षेत्र में रातों को थोड़ा आरामदायक बना देता है।

पश्चिमी विक्षोभ के जल्द आने की उम्मीद है। इसलिए, दिल्ली में मौसम शुष्क नहीं होगा। 19 जनवरी तक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान दिल्ली और इसके आस-पास के सटे क्षेत्रों में घने कोहरे का भी अनुमान है।

English Version: January turning out to be the rainiest month for Delhi and NCR area

अनुमान है कि 20 जनवरी तक मौसम साफ होने लगेगा।

Image credit: Outlook India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

OTHER LATEST STORIES