[Hindi] मुंबई में तापमान 40 डिग्री से ऊपर होने की संभावना, महाराष्ट्र और गुजरात में दिखेगा इसका असर

March 23, 2019 3:20 PM | Skymet Weather Team

इस समय महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के क्षेत्र शुष्क मौसम जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।इस समय अरब सागर के उत्तरी भागों में एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र देखा जा सकता है।जल्द ही, गुजरात और महाराष्ट्र वाले क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हवाएँ चलने की संभावना है। यह हवाएं रेगिस्तानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों को कवर करते बहुत गर्म और पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है।

शुरुआत में इन हवाओं के पूर्वी गुजरात, मध्य और तटीय महाराष्ट्र को कवर करने की संभावना है।जिसके बाद इन क्षेत्रों में दिन का तापमान अचानक बढ़ने लगेगा। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात का तापमान भी सामान्य स्तर को पार कर सकता है। जिसके बाद अगले 72 घंटों में ये और बढ़ेंगे और सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर दर्ज किए जाने की आशंका है। इसके अलावा, मध्य और उत्तर-तटीय महाराष्ट्र के तापमान में भी उछाल देखने को मिलेगा।

आज यानी 24 मार्च को मुंबई का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक देखा जा सकता है। जबकि, अगले 72 घंटों में तापमान का यह स्तर 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Also Read In English : Mumbai likely to see 40 above temperatures soon, hot spell over Maharashtra, Gujarat

बई के अब तक के रिकॉर्ड को अगर देखा जाए तो यहां कमोबेश साल के इस समय में मौसम इसी तर्ज पर दिखता है। वहीं , मार्च के तीसरे और चौथे सप्ताह में दिन का तापमान अपने उच्चतम स्तर पर चढ़ता है। जबकि उत्तरी हवाओं चलने के दौरान यहां का तापमान कभी-कभी 40 डिग्री के निशान को भी पार कर लेते हैं।

केवल दिन का तापमान ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।शुष्क उत्तरी हवाएँ की वजह से पूर्वी गुजरात और उत्तर-तटीय महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दोपहर के समय लू जैसी स्थिति भी पैदा कर सकती है। इन क्षेत्रों के अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भी मौसम गर्म रहेगा। यहां भी वास्तविक तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक होने की संभावना है।

27 मार्च से फिर से तापमान में कमी के आसार हैं। जिसके बाद इन क्षेत्र के लोगों को गर्म मौसम से थोड़ी -बहुत राहत मिल सकती है।

Image credit: Eenadu India Hindi

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES