[Hindi] ताजमहल और अकबर के मकबरे पर गिरी बिजली

December 2, 2015 3:30 PM|

01_12_2015-taj-sikandraयुनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिलआगराके ताजमहल परिसर में बारिश और बादलों की तेज़ गर्जना के बीच बिजली गिरने की खबर है। ताजमहल के साथ-साथ सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे को भी कल मौसम के अचानक बदले मिजाज़ का खामियाजा भुगतना पड़ा। पिछले 3 दिनों से मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में कल दोपहर के समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।

मंगलवार की दोपहर के समय आगरा में घने बादलों और तेज़ हवाओं के बीच बारिश शुरू हुई। बारिश की गतिविधियां बहुत ज़्यादा देर तक नहीं रही लेकिन बादलों की तेज़ गड़गड़ाहट के चलते ताजमहल के परिसर में एक उद्यान में और आगरा से 4 किलोमीटर दूर स्थित सिकंदरा में अकबर के मकबरे पर बिजली गिरने की घटनाएँ हुईं। आगरा में इस दौरान 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ताजमहल भारतीय, फ़ारसी, इस्लामी और तुर्की वास्तुकला का अद्भुत संगम है। अपनी सुंदरता के चलते दुनियाभर में चर्चित ताजमहल पर बिजली गिरने की खबर से वास्तुकला प्रेमियों के माथे पर बल पड़ गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे आगरा में बादलों की भीषण गर्जना के बीच ताजमहल परिसर और सिकंदरा में बिजली गिरी। शुरुआती आंकलन के अनुसार ताज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है जबकि सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे के मुख्य द्वार की एक मीनार से एक छोटा टुकड़ा बिजली गिरने से टूटकर गिर गया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों ने अकबर के मकबरे पर बिजली गिरने की पुष्टि करते हुए बताया कि मकबरे के मुख्य द्वार की एक मीनार का छोटा सा पत्थर आकाशीय बिजली गिरने से टूटा है। लेकिन पुरातत्व के अधिकारियों ने ताजमहल परिसर में बिजली गिरने की तसदीक नहीं की है। हालांकि ताज परिसर में मौजूद पर्यटकों के अनुसार तेज़ आवाज़ के साथ यहाँ बिजली गिरी थी जिसके चलते बिजली के कुछ उपकरण बंद हो गए थे।

Image Credit: jagran.com

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: