[Hindi] सूरत, पोरबंदर, वेरावल, भावनगर, कांडला में भारी बारिश जारी

July 3, 2018 8:04 PM|

Surat, Bhavnagar, Veraval, Kandla, Porbandar to see heavy rainsदक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात सहित पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। हालांकि, दक्षिण गुजरात के इक्का दुक्का इलाकों को छोड़ दिया जाये, तो मॉनसूनके बावजूद जून के महीने में यहां सबसे कम बारिश देखने को मिली।

हालांकि अच्छी खबर ये है कि हवा का प्रवाह परिवर्तित हुआ, जिससे पिछले 24 घंटों के दौरान, विशेष रूप से दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई।

[yuzo_related]

इसके अलावा, सोमवार की सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटों में, पोरबंदर में 44.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद अहमदाबाद में 31.3 मिमी, राजकोट में 6.6 मिमी, अमरेली में 4.2 मिमी, बड़ौदा में 2.8 मिमी, भावनगर में 2.2 मिमी, द्वारका में 2.3 मिमी, जबकि इदर में 7.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुयी।

तटीय इलाकों में कम दबाव का छेत्र सक्रिय हो गया है जो आगे की तरफ बढ़ रहा है, इसी वजह से इन इलाकों में बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा दक्षिण राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाएं बह रही हैं जिसने नमी युक्त दक्षिण-पश्चिम हवाओं को अरब सागर से गुजरात क्षेत्र की तरफ प्रेरित किया है।

इन घटनाओं के संयुक्त प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कुछ हिस्सों में और बारिश हो सकती है। वास्तव में, आज सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच, तीन घंटों के दौरान, सूरत में पहले से ही 53 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

अब, तटीय इलाकों जैसे की भावनगर, वेरावल, अमरेली, पोरबंदर, कांडला, महुआ में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

इस बीच अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, ओखा, द्वारका और जामनगर में इसी दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on: