[Hindi] चुरू, सीकर, अमृतसर समेत उत्तर भारत के शहरों में अब पड़ने लगा पाला, 21 दिसम्बर तक नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

December 20, 2020 8:00 AM|

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जारी कड़ाके की सर्दी में किसी तरह के सुधार की संभावना फिलहाल नहीं है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ही नहीं अब मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तापमान में गिरावट का हर दिन एक नया रिकॉर्ड बन रहा है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 19 दिसंबर को भी तापमान में गिरावट हुई। राजस्थान का चूरू मैदानी क्षेत्रों में सबसे ठंडा रहा जहां शून्य से नीचे पहुंचा तापमान। यहां पारा -0.1 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में भी 0.6 डिग्री, तापमान दर्ज किया गया, जोकि फ्रीजिंग प्वाइंट है।

इसके अलावा भीलवाड़ा में 1.6 डिग्री, नारनौल में 2.2 डिग्री, करनाल में 2.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.4 डिग्री, फुरसतगंज में 2.6 डिग्री, बरेली, हिसार और लुधियाना में 2.8 डिग्री, पिलानी, शाहजहांपुर और उदयपुर में 3 डिग्री, उमरिया में 3.2 डिग्री, गया में 3.6 डिग्री, दतिया में 3.8 डिग्री, नई दिल्ली के सफदरजंग में 3.9 डिग्री, अंबाला, बांदा, पटियाला और रीवा में 4 डिग्री, ग्वालियर में 4.1 degree, चंडीगढ़ और लखनऊ में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और गंगा के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का असर लगभग 1 सप्ताह से देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12-13 दिसंबर से तापमान में गिरावट शुरू हुई थी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में 16 दिसंबर के बाद हालात बदले और तापमान लगातार नीचे जाने लगा। अब पंजाब से लेकर बिहार तथा मध्य प्रदेश तक का समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। इन भागों में सामान्य से लगभग 3 से 8 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

21-22 दिसम्बर तक जारी रहेगी सर्दी की आफत

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के आधार पर यह अनुमान है कि कम से कम 21 दिसंबर तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वी भारत के तमाम क्षेत्रों में यह हवाएं इसी तरह से चलती रहेंगी और तापमान और नीचे जाएगा। 21 दिसंबर से हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आनी शुरू होगी। जब बर्फीली हवाओं की गति मंद पड़ने लगेगी तब तापमान में गिरावट का सिलसिला थमेगा और 22 दिसंबर से सर्दी से बड़ी राहत लोगों को मिल सकती है।

हालांकि जैसे ही हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोहरा घना होने की आशंका रहेगी क्योंकि इन भागों में हवा में नमी पहले से ही मौजूद है और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। ऐसे में कोहरा छाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। कोहरा छाते ही इन सभी क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। तो बड़ी राहत रात और सुबह की सर्दी में भले मिल जाएगी लेकिन दिन की सर्दी आने वाले दिनों में भी परेशान करने वाली है।

Image credit:The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: