[Hindi] कोलकाता, दार्जिलिंग और बारीपाड़ा में तेज हवाएँ के साथ बारिश के आसार

April 6, 2019 5:23 PM | Skymet Weather Team

इस समय ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 'काल बैसाखी' सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम भारत से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी से होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।इस समय यह ट्रफ उत्तर बिहार से उत्तर ओडिशा तक पश्चिमी दिशा की ओर चल रही है। जिसके आगे पूर्व दिशा की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान यानी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में तेज हवायें, आकाशीय बिजली और गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई।

Also Read In English : Rain and strong winds to hit Kolkata, Darjeeling and Baripada

स्काईमेट का अनुमान है कि, आगामी 24-48 घंटों में, यह प्री-मॉनसून (मार्च-मई ) गतिविधियाँ उत्तर और दक्षिण बंगाल के इलाके की और बढ़ेंगी। जिसके बाद सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कोंताई, दीघा और कैनिंग के क्षेत्रों में इसका असर देखा जा सकता है। हालांकि, शुरूआती दौर में बारिश की तीव्रता हल्की होगी। लेकिन, आगामी 24 घंटों के बाद इसमें वृद्धि दिखने की उम्मीद है।

बारिश के लिहाज से अगर देखें तो मौसम की यह गतिविधि राज्य के एक या दो स्थानों पर हीं होगी। 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं के साथ तूफानी नजारा दिखने की भी संभावना है। बारिश का असर क्षेत्र के दिन के तापमान पर नहीं होगा क्योंकि प्री-मॉनसून गतिविधियां आमतौर पर दोपहर या शाम के समय होती हैं।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पुरुलिया और बर्धमान में तेज हवाओं और गरज के साथ मध्यम बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। इसके अलावा ओडिशा के बारीपाड़ा, क्योंझरगढ़, संबलपुर, बालासोर और भद्रक में आगामी 24-48 घंटों तक मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिलेगा।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पुरुलिया और बर्धमान में तेज हवाओं और गरज के साथ मध्यम बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। इसके अलावा ओडिशा के बारीपाड़ा, क्योंझरगढ़, संबलपुर, बालासोर और भद्रक में आगामी 24-48 घंटों तक मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिलेगा।

Image Credit : Pragativadi

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES