[Hindi] 6.8 तीव्रता के भूकंप से हिला इन्डोनेशिया; जारी की गई थी सूनामी चेतावनी

April 13, 2019 1:19 PM|

इंडोनेशिया में कल आये भूकंप के तेज़ झटकों ने यहां के पूर्वी हिस्से को हिलाकर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.8 आंकी गयी। इस भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में था। भूकंप के बाद यहां पर सूनामी की चेतावनी भी जारी की गयी।  इस चेतावनी के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और एहतियातन लोगों निचले इलाकों को जल्द से जल्द छोड़कर ऊंचे भागों में जाने के लिए कहा गया। खबरों की माने तो भूकंप की इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी।

हालांकि जकार्ता पोस्ट में प्रकाशित आज की खबर के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर चले गए लोग शनिवार को अपने घरों में वापस लौट आए हैं क्योंकि यूएसजीएस ने सुनामी चेतावनी वापस ले ली है। अब अनुमान है कि लहरें आधा मीटर से अधिक ऊंची नहीं उठेंगी। इससे पहले शुक्रवार की शाम को 6 से 7 बजे के बीच आए 6.8 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को डरा दिया था।

अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण यानि यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र 43 किलोमीटर अंदर तक था। इस भुकम्प का केंद्र पालू शहर के सुलावेसी से काफी दूर था। इंडोनेशिया के आपदा प्रबन्धन विभाग ने तटीय क्षेत्र के मोरोवली शहर के निवासियों को सूनामी की चेतावनी देते हुए तटीय इलाकों को जल्द से जल्द खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था।

अधिकारियों ने 6.8 रिक्टर तीव्रता वाले इस भूकम्प में कमजोर इमारतों में भारी क्षति होने को लेकर भी चेतावनी जारी की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूकंप के झटके काफी तेज़ थे और यह देर तक महसूस किये गए।

इंडोनेशिया, रिंग ऑफ़ फायर के नाम से प्रसिद्ध भूकंप के हॉटस्पॉट के करीब बसा हुआ है। जिसके चलते यहां प्रायः भूकंप के झटके आते रहते हैं। हालांकि पिछले साल यहां आये भूकंप और सूनामी ने शहर को लगभग तहस-नहस कर दिया था। इस तबाही में करीब 4000 से ज्यादा लोगों की जान गयी थी। यहां भूकंप के झटके दूर-दूर तक महसूस किये गए जिससे लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते दिखे। यह भूकंप इतना प्रभावशाली था कि शहर की जमीन किसी तरल पदार्थ के जैसा बर्ताव कर रही थी।

Also Read In English: Tsunami Warning Issued Post Earthquake In Indonesia

Image Credit: USGS

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: