[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में जल्द होगी वसंत की शुरुआत

February 15, 2020 11:15 AM|

आखिरकार लंबी सर्दी के बादउत्तर भारतमें अब तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में अच्छी-खासी गर्मी पड़ने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी की शुरुआत होने वाली है। उत्तर पश्चिमी राज्यों में  पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री के ऊपर चल रहा है। साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 25 से 28 डिग्री सेल्सियस की सीमा में दिन के तापमान रिकॉर्ड हो रहे है।

बीते 24 घंटों के दौरान तापमान के बारे में बात करें तो गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियसनारनौलमें 27.5 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 29.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 28.5 डिग्री सेल्सियस और उदयपुर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस समय स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों कि मानें तो अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है इसका कारण पाकिस्तान से बहने वाली आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवाओं है जो इस क्षेत्र में पहले से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ चल रही हैं। इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में धूप और गर्म वाले दिन भी देखने को मिल रहे है।

बता दें कि न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है और अब यह 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दोहरे आंकड़ों में बस रहा है। जो की रात के औसत तापमान से ऊपर हैं।

English Version : Spring just around the corner for Punjab, Haryana, Delhi, Rajasthan, Uttar Pradesh

स्काइमेट के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम इस क्षेत्र में बना रहेगा। साथ ही बढ़ते तापमान के जारी रहने की संभावना है।

Image credit: Just Wavel

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: