[Hindi] मॉनसून, अंडमान व निकोबार के बाकी भागों में भी जल्द देगा दस्तक

May 16, 2017 12:52 PM|

Progress of Southwest Monsoon 2017 in Indiaमॉनसून के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के निकोबार क्षेत्र में समय से 6 दिन पहले ही आगाज़ के बाद अब बाकी द्वीपीय क्षेत्रों में शीघ्र पहुँचने की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 14 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों, दक्षिणी अंडमान सागर और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ भागों में पहुँच गया था।

अगले 24 से 48 घंटों मेंअंडमान व निकोबार द्वीपसमूहके बाकी हिस्सों में भी मॉनसून के पहुँचने के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। मॉनसून की उत्तरी सीमा यानि एनएलएम इस समय निकोबार केहट बेके पास से गुज़र रही है। हालांकि 14 मई को आगमन के बाद बीते 2 दिनों में मॉनसून की स्थिति में कोई प्रगति नहीं हुई है। लेकिन इस समय अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के पास बना मौसमी परिदृश्य यह संकेत कर रहा है कि अंडमान व निकोबार द्वीप के बाकी भागों को भी दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले 2 दिनों में कवर कर सकता है।

इस बीच समूचे क्षेत्र में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। ऐसी बारिश आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच मॉनसून की उत्तरी सीमा उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगी और 17 या 18 मई तक अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के बाकी भागों में भी मॉनसून का इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा। यह अलग बात है कि मॉनसून के पहुँचने से पहले से ही सभी इलाके बारिश में सराबोर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर, वाराणसी, पटना, रांची में 17-19 मई के बीच बारिश के आसार

भारत के मुख्य भू-भाग पर मॉनसून के आने में अभी समय है। भारत के मुख्य क्षेत्र पर मॉनसून का द्वार केरल है और केरल में मॉनसून के आने की सामान्य समय सीमा 1 जून है। इस समय दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बारिश में बढ़ोत्तरी के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन संभावना है कि मॉनसून इस माह के अंत तक केरल में दस्तक दे सकता है। स्काइमेट मॉनसून की घोषणा के लिए आवश्यक सभी पहलुओं पर गंभीरता से नज़र रखेगा।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: