[Hindi] मॉनसून की मेहरबानी अभी भी दिल्ली से दूर, दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की झड़ी के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार

July 9, 2020 3:35 PM|

मॉनसून के आगमन से लेकर अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश की झड़ी नहीं लगी है। मॉनसून की अक्षीय रेखा कई बार दिल्ली और इसके आसपास जरूर पहुंची लेकिन बारिश की गतिविधियां बहुत अधिक नहीं बढ़ी।

इससे पहले गुजरात के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना था जिसके कारण मॉनसून रेखा गुजरात पर पहुंच गई थी। हालांकि इस दौरान भी बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों पर पहुंच रही थी। बादल भी बने थे लेकिन बीते दो-तीन दिनों में यह बादल बारिश देने में नाकाम रहे।

अब ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ रही है और जल्द ही यह पंजाब और हरियाणा को पार करते हुए हिमालय के तराई क्षेत्र में आ जाएगी। इसके चलते उम्मीद है कि मॉनसून वर्षा का अधिक ज़ोर आने वाले दिनों में हिमालय के तराई क्षेत्रों में ही देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्रों के साथ-साथ उतरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में बारिश मूसलाधार हो सकती है।

दूसरी तरफ इस दौरान दिल्ली, दक्षिणी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के भागों में हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो जाएगा जिसके कारण भागों में बादल भी कम होंगे। उमस भी कम होगी और बारिश की संभावना कम से कम 15 जुलाई तक बहुत कम रहेगी।

मॉनसून ट्रफ के हिमालय की तराई क्षेत्र में जाने और देश के अन्य भागों पर किसी प्रभावी मौसमी सिस्टम के न होने को मॉनसून में ब्रेक की कंडीशन माना जाता है। इस समय देश में मॉनसून में ब्रेक जैसी स्थितियां बन रही है। मॉनसून में ब्रेक की कंडीशन उसे कहते हैं जब उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ मध्य भारत के भागों में बारिश बहुत कम हो जाती है और दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी और मध्य भारत के राज्यों में पश्चिमी तथा दक्षिण पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं चलने लगती है। इस बदलाव से तापमान भी ऊपर जाता है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के हिस्सों में 10 से 15 जुलाई के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन भागों में इन दिनों बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी। यह कह सकते हैं कि दिल्ली के लोगों को मॉनसून लंबी प्रतीक्षा करा रहा है और यह प्रतीक्षा कम से कम 1 सप्ताह तक खत्म होने वाली नहीं है।

हालांकि इस दौरान देश की राजधानी और उत्तर भारत के अन्य मैदानी क्षेत्रों में स्थानीय तौर पर गरज वाले बादल विकसित होने और छिटपुट वर्षा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

Image Credit:The Statesman

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: