[Hindi] दिल्ली में मॉनसून के स्वागत के लिए तैयार मौसम

July 1, 2017 12:37 PM|

delhi-rain_The Indian Express 600दिल्ली में मॉनसून दस्तक देने वाला है लेकिन इससे पहले ही बारिश ने लोगों को जमकर भिगोया। बीते कुछ दिनों मेंदिल्लीमें जितनी वर्षा दर्ज की गई उतनी बारिश बीते एक दशक में पूरे जून माह में नहीं हुई। शुक्रवार को अच्छी वर्षा के चलते दिल्ली में बारिश ने जून महीने का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बीते दिनों की बारिश के चलते दिल्ली और इससे सटे शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया।

बीते 14 वर्षों में इस जून में दिल्ली में सबसे अधिक वर्षा दर्ज किए जाने के बाद राजधानी जल्द ही मॉनसून का स्वागत करने वाली है। भीषण गर्मी से इस बारिश ने निश्चित तौर पर राहत दिलाई है लेकिन दिल्ली और एनसीआर में बारिश के साथ यातायात में जाम की समस्या साथ में आती है। ज़ाहिर है इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा गुजरात से असम तक बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है और जमकर बारिश हो रही है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति से भी दिल्ली का मौसम प्रभावित हुआ है।

[yuzo_related]

दिल्ली में समान्यतः मॉनसून का आगमन 28 से 30 जून के बीच हो जाता है लेकिन मॉनसून यहाँ आने में अभी कुछ और समय ले सकता है। अनुमानों के अनुसार अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। इस बीच दिल्ली,नोएडा,फ़रीदाबाद,गाज़ियाबाद,गुरुग्रामऔर आसपास के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। हालांकि बारिश की तीव्रता में बीते दिनों की तुलना में कमी आएगी। बारिश में कमी के चलते तापमान बढ़ेगा और उमस भी अधिक रहेगी जिससे मौसम कुछ परेशान कर सकता है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: